फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ... then the same gang looted at three places

... तो एक ही गैंग ने तीन जगहों पर की थी लूटपाट

Sun, 31 Jan 2021 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
... then the same gang looted at three places
लखीमपुर खीरी। कई लूटों के मामले में डेढ़ महीने से पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाश आखिरकार पुलिस के हाथ चढ़ ही गए। अपराध शाखा की स्वॉट टीम ने मोहम्मदी पुलिस के साथ मिलकर कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के दो बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने बदमाशों के पकड़े जाने की अभी अधिकारिक पुष्टि भले ही न की हो, लेकिन सूत्रों का दावा है कि बदमाशों ने थाना नीमगांव, मैलानी और कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के घरों में लूटपाट की घटना स्वीकार की है, लूटा गया कुछ माल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गुलैला में 20 दिन पहले बदमाशों ने गांव के ही शैलेश और पड़ोसी त्रिभुवन के घर जमकर लूटपाट की थी। बदमाश नगदी समेत लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए थे। इस मामले में एसपी विजय ढुल ने हल्का इंचार्ज अनेकपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। इससे पहले नौ जनवरी को बदमाश कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी अमीरनगर के गांव मोहम्मदपुर निवासी बबलू मौर्या के घर घुस गए थे और परिवार वालों को बंधक बनाकर 95 हजार रुपये की नगदी और दो लाख के जेवर चुरा ले गए थे। इसी रात कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ग्रंट नंबर तीन में भी बदमाशों ने धावा बोला था।
विज्ञापन

बदमाश गांव निवासी मुखत्यार सिंह के घर से 15 हजार रुपये और दो लाख रुपये के जेवर ले गए थे। ताबड़तोड़ हुईं इन वारदातों से पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसपी विजय ढुल ने बदमाशों की धड़पकड़ के लिए तीनों थानों की पुलिस और अपराध शाखा की स्वॉट टीम को लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांट की स्वॉट टीम ने गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया है, जबकि गैंग मुखिया अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। बदमाशों ने तीनों स्थानों की वारदातों को कबूला है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस प्रकाश में आए गैंग लीडर और अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस सोमवार को तीनों घटनाओं का खुलासा कर सकती है।
घटनाओं के खुलासे में लगी टीमें जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
- अरुण कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed