फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Then came the forest felling Tatrganj probe team

टाटरगंज वन कटान मामले की जांच को फिर आई टीम

Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Then came the forest felling Tatrganj probe team
fores - फोटो : amar ujala
इससे पहले कटान मामले में डीएफओ समेत कई अफसर हुए थे सस्पेंड
विज्ञापन

टाटरगंज जंगल कटान के मामले में दो जिलों में वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची है। दो दिनों की जांच में  टीम ने कटान मामले के सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला। बता दें कि टाटरगंज में बड़े पैमाने में जंगल के अंदर पेड़ों के कटान का मामला प्रकाश में आया था।
शिकायत मिलने पर पिछले दिनों वन विभाग की मुख्य वन सरंक्षक इवा शर्मा के नेतृत्व में वनाधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कटान में वन कर्मियों की भूमिका पर भी गौर किया जा रहा है। टाटरगंज में पिछले दो साल से जंगल के पेड़ों का चोरी छिपे कटान बड़े पैमाने पर हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि विना विभागीय लोगों की मिली भगत से इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

संपूर्णानगर रेंज में जंगल के पेड़ों के कटान में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर होने पर पिछले साल तत्कालीन डीएफओ मनोज शुक्ला और एसडीओ को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। बाद में दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।  रेंजर समेत कई वनकर्मियों को कटान मामले में निलंबित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी संपूर्णानगर रेंज के टाटरगंज इलाके में जंगल का कटान रुक नहीं पा रहा है। वन विभाग की टीम कटान के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने के साथ साथ सुरक्षा में सुराख भी तलाश रही है। इस क्षेत्र के जंगल की सुरक्षा का दायित्व पीलीभीत वन विभाग को सौंपने पर भी विचार मंथन चल रहा है। रेंजर सुभाष वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम टाटरगंज में कटान के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed