{"_id":"583088dd4f1c1bfe518fe7df","slug":"then-came-the-forest-felling-tatrganj-probe-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटरगंज वन कटान मामले की जांच को फिर आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटरगंज वन कटान मामले की जांच को फिर आई टीम
अमर उजाला ब्यूरो संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
fores
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले कटान मामले में डीएफओ समेत कई अफसर हुए थे सस्पेंड
टाटरगंज जंगल कटान के मामले में दो जिलों में वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची है। दो दिनों की जांच में टीम ने कटान मामले के सभी पहलुओं को बारीकी से खंगाला। बता दें कि टाटरगंज में बड़े पैमाने में जंगल के अंदर पेड़ों के कटान का मामला प्रकाश में आया था।
शिकायत मिलने पर पिछले दिनों वन विभाग की मुख्य वन सरंक्षक इवा शर्मा के नेतृत्व में वनाधिकारियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कटान में वन कर्मियों की भूमिका पर भी गौर किया जा रहा है। टाटरगंज में पिछले दो साल से जंगल के पेड़ों का चोरी छिपे कटान बड़े पैमाने पर हो रहा है। वन विभाग के अधिकारी यह मानकर चल रहे हैं कि विना विभागीय लोगों की मिली भगत से इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान नहीं हो सकता।
संपूर्णानगर रेंज में जंगल के पेड़ों के कटान में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत उजागर होने पर पिछले साल तत्कालीन डीएफओ मनोज शुक्ला और एसडीओ को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। बाद में दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था। रेंजर समेत कई वनकर्मियों को कटान मामले में निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी संपूर्णानगर रेंज के टाटरगंज इलाके में जंगल का कटान रुक नहीं पा रहा है। वन विभाग की टीम कटान के लिए जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने के साथ साथ सुरक्षा में सुराख भी तलाश रही है। इस क्षेत्र के जंगल की सुरक्षा का दायित्व पीलीभीत वन विभाग को सौंपने पर भी विचार मंथन चल रहा है। रेंजर सुभाष वर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम टाटरगंज में कटान के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।