{"_id":"5798c28d4f1c1bbf6121e0f6","slug":"their-representatives-and-officers-teach-palyon-in-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि, अफसर अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि, अफसर अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को एक्शन पार्टी ने दिया धरना
सरकारी वेतनभोगियों, अधिकारियों, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों आदि के पाल्यों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ाना अनिवार्य किए जाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराए जाने की मांग को लेकर एक्शन पार्टी ने नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में धरना दिया। धरने का नेतृत्व एक्शन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुराग एम, सारथी ने किया।
सारथी ने कहा कि देश प्रदेश की उन्नति का आधार शिक्षित और योग्य युवा पीढ़ी है। युवाओं की योग्यता शिक्षा की जड़ प्राथमिक शिक्षा में निहित है। देश और प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा बदहाली का आइना बनती जा रही है। यदि जल्दी ही प्राथमिक शिक्षा नहीं सुधरी तो देश के 80 फीसदी युवाओं की दशा और दिशा योग्यतापरक नहीं हो पाएगी। उन्होंने मांग की कि हाईकोर्ट के इस महत्वपर्ण आदेश का अनुपालन सख्ती से कराया जाए।
धरने में प्रदेश संयोजक उपेंद्र चच्चू, सुधीर महसी, शैलेंद्र, सोनू, मुकेश पांडेय, विनोद शुक्ला, आरके श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, रमन वर्मा, विशाल मिश्र, दीपक तिवारी, अमन तिवारी आदि पार्टी नेता मौजूद रहे। बाद में एक्शन पार्टी, एप्जा, लोक सारथी बोर्ड के कार्यकर्ताओं ने इन मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।