{"_id":"6864292d6f83d97cb5042078","slug":"the-young-man-also-committed-suicide-by-hanging-himself-from-the-same-hook-from-which-his-wife-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149498-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिस कुंडे से लटककर पत्नी मरी, उसमें ही फंदा लगाकर युवक ने भी दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिस कुंडे से लटककर पत्नी मरी, उसमें ही फंदा लगाकर युवक ने भी दी जान
Wed, 02 Jul 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद राते बिलखते परिजन।संवाद
सिंगाही। थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव करदहिया में जिस कुंडे से पत्नी ने लटककर जान दी थी, उसमें ही फंदा लगाकर युवक ने भी सोमवार रात आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक के ससुराल वालों पर जमीन और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
गांव निवासी प्रवीण की पत्नी शिल्पी (27) ने बीते शनिवार को साड़ी के फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली थी। इससे प्रवीण मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। सोमवार रात लगभग 11 बजे प्रवीण अपने पिता रामसनेही और मां दयावंती के साथ घर के बरामदे में लेटे हुए थे।
रात में जब मां की नींद खुली तो चारपाई से बेटा नदारद मिला। काफी खोजबीन के बाद उसी कमरे में उसका शव कुंडे से लटकता मिला। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जेल भिजवाने की धमकी दे रहे थे ससुराली
प्रवीण की मां दयावंती ने शिल्पी के मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बहू की मौत के बाद उसके मायके वाले लगातार छह बीघा जमीन और रुपयों की मांग कर रहे थे। मना करने पर जेल भिजवाने की धमकियां दी जा रही थीं। इससे मानसिक तनाव में आकर प्रवीण ने आत्मघाती कदम उठा लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।