{"_id":"68b5dae785da3b78c603183f","slug":"the-water-purifier-installed-in-siddhababa-temple-is-not-working-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154677-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिद्धबाबा मंदिर में लगा वाटर प्यूरीफायर खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिद्धबाबा मंदिर में लगा वाटर प्यूरीफायर खराब
Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिंगहा सिद्धबाबा मंदिर में महीनों से खराब पड़ा वॉटर प्यूरीफायर।संवाद
निघासन। जिला पंचायत निधि से लगाया गया वाटर प्यूरीफायर महीनों से खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला पंचायत के 15वें वित्त आयोग योजना के तहत विकासखंड निघासन के सिंगहा कलां स्थित सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में लाखों रुपये की लागत से वाटर प्यूरीफायर लगाया गया था। शुरुआत में श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मिला, लेकिन कुछ ही दिन बाद मशीन खराब हो गई और अब पूरी तरह से बंद पड़ी है। वहीं, इसकी एक टोटी टूटी हुई है।
मंदिर के पुजारी पैकरमा ने कहा कि गर्मी में श्रद्धालु पानी के लिए परेशान होते हैं, लेकिन मशीन बेकार पड़ी है। सिंगहा कलां निवासी बलराम ने इसे सरकारी योजनाओं की लापरवाही का उदाहरण बताया।
जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत की गई है। दो-चार दिन में प्यूरीफायर को दुरुस्त करा दिया जाएगा। संवाद