फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third phase of elections today , preparations complete

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज, तैयारियां पूरी

Fri, 16 Oct 2015 05:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Oct 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
The third phase of elections today , preparations complete
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 640649 मतदाता जिला पंचायत के 269 और क्षेत्र पंचायत के 1979 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चरण में लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा में जिला पंचायत की 18 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 456 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। चारों ब्लाकों के 364 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सुबह ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और प्रेक्षक अनिल कुमार ने चारों ब्लाकों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखे जाने वाली जगहों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने चेताया कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

तीसरे चरण में उम्मीदवारों की संख्या
ब्लाक...................जिला पंचायत...................क्षेत्र पंचायत
.........................सीटें.........प्रत्याशी............सीटें.........प्रत्याशी
लखीमपुर ..........07.............118.................159...........665
नकहा................04...............77..................100..........549
ईसानगर............04..............52...................113..........338
धौरहरा...............03..............22....................84...........427
योग..................18..............269.................456...........1979
तीसरे चरण में मतदाताओं और मतदान केंद्रों की स्थिति
ब्लाक................मतदाता.............मतदान केंद्र............मतदेय स्थल
धौरहरा..............115763...................65........................169  
ईसानगर...........159309...................93........................248
नकहा................137310..................81........................207
लखीमपुर..........2282......................86.........................222
योग..................663890................367........................970
तीसरे चरण में इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लखीमपुर पंचम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य कुलदीप चौरसिया, लखीमपुर प्रथम से सतीश वर्मा और जहीर अहमद अंसारी, लखीमपुर पंचम से अनिल यादव, नकहा प्रथम से अनिता पटेल और नकहा से ही ग्राम्य विकास बैंक के अध्यक्ष राम सागर वर्मा समेत कई प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed