फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The third day of the cycle ran sp

तीसरे दिन भी दौड़ी सपा की साइकिल

Fri, 07 Aug 2015 07:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 07 Aug 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
The third day of the cycle ran sp
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल चलाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। रामापुर में साइकिल रैली को विधायक उत्कर्ष वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर रामसागर वर्मा, अशोक वर्मा, शिवकुमार वर्मा, शंभू दयाल, शत्रोहन लाल और सत्यपाल सिंह आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजुआ। साइकिल यात्रा का काफिला बिजुआ से रायपुर होकर रसूलपनाह पहुुंचा। नेतृत्व विधायक विनय तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह कर रहे थे। बिजुआ से शुरू हुई साइकिल यात्रा शंकरपुर, रेवतीपुरवा, रैनागंज, होकर मालपुर पहुंची। शुक्रवार को पड़रिया तुला से साइकिल यात्रा रसूलपनाह पहुंची।
विज्ञापन

धौरहरा। साइकिल यात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्वमंत्री यशपाल चौधरी ने किया। इस मौके पर वरुण चौधरी, विकास यादव, शशंाक शुक्ला, राजीव जायसवाल, सालिकराम अमरेश भार्गव आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता हसनपुर कटौली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। यहां साइकिल रैली को राज्य महिला आयोग की सदस्य असमां सिद्दीकी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर प्रभारी सुरेश गुप्ता के संयोजन में रैली का शुभारंभ ग्राम बरखेरिया जाट से हुआ। रैली जंगबहादुरगंज, जसमढ़ी, कुतुबापुर, किशुनपुर अजीत होते हुए पसगवां में समाप्त हुई।

निघासन। साइकिल यात्रा के तीसरे दिन विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम की अगुवाई में सिसैया, दरेरी चचरा, परमोधापुर, गौरिया, पडुखिया, त्रिकौलिया आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान राजाराम भार्गव, श्रवण वर्मा, उत्तम पांडेय, भानू वर्मा, शिवकुमार, माताप्रसाद, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed