{"_id":"5c6af441df8e3ce5d2aed477dd9d6377","slug":"the-third-and-fourth-phases-of-the-date-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तिथि बदली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे और चौथे चरण के मतदान की तिथि बदली
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने एक फिर मतदान की निर्धारित तिथियों में फेरबदल किया है। निर्वाचन कार्यालय लखीमपुर को भेजे गए पत्र में आयोग ने कहा है कि तीसरे चरण के लिए सात और चौथे चरण के लिए 10 दिसंबर को मतदान होगा। इन तिथियों के आगे बढ़ने के बाद मतगणना की तिथि 12 के बजाए 13 दिसंबर तय की गई है।
डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना एक बार फिर परिवर्तित की गई है। इससे पहले तीसरे चरण के मतदान की तारीख पांच से बढ़ाकर छह दिसंबर की गई थी, लेकिन छह दिसंबर को डॉ भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस है। इस वजह से मतदान की तिथि बदली गई है। चौथे चरण का मतदान पहले नौ दिसंबर को होना था, लेकिन तीसरे चरण के मतदान की तिथि एक दिन बढ़ने के कारण अब 10 दिसंबर को वोट डलवाए जाएंगे। मतदान की तिथियों के बढ़ने के कारण आयोग ने मतगणना की तारीख भी बढ़ा दी है। आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा तय स्थलों पर मतगणना 12 दिसंबर की जगह 13 दिसंबर को की जाएगी।
दो टेबिलों पर सदस्य, एक पर प्रधान पद की मतगणना होगी
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने कहा है कि जिस न्याय पंचायत में मतदान स्थलों की संख्या 15 या उससे कम है या ग्राम पंचायतों की संख्या सात या उससे कम है, वहां तीन की संख्या में टेबिलों का सेट लगाया जाएगा। जिसमें दो टेबिलों पर सदस्य और एक टेबिल पर प्रधान पद के मतों की गणना होगी। जहां मतदान स्थलों और ग्राम पंचायतों की संख्या अधिक होगी वहां टेबिलों का एक अतिरिक्त सेट लगाया जाएगा। इसके लिए एक अतिरिक्त असिस्टेंट रिटर्निंग आफीसर की तैनाती की जाएगी।