फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The terrorists are afraid of the criminals, the thunderstorms

अपराधियों में नहीं है पुलिस का खौफ, थर्राए लोग        

Wed, 07 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो        लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 07 Jun 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
The terrorists are afraid of the criminals, the thunderstorms
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
शारदानगर, तिकुनियां और नीमगांव में चोरों-बदमाशों का आतंक         
विज्ञापन

जिले में मंगलवार की रात बदमाशों और चोरों ने जमकर आतंक मचाया। पुलिस से बेखौफ बदमाश थाना नीमगांव के एक घर में घुस गए। शोर होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जवाब में ग्रामीणों ने भी गोलियां चलाईं। हालांकि बदमाश भागने में सफल रहे। इसी थाना क्षेत्र के एक ढाबे में नकब लगाकर चोर हजारों रुपये का सामान ले उड़े। उधर तिकुनियां कस्बे में तीन दुकानों का ताला तोड़कर 1.73 लाख की नकदी और शारदानगर चौकी क्षेत्र में वनचौकी से कारतूसों समेत हजारों का सामान चोर बटोर ले गए।        
   
तीन दुकानों के ताले तोड़कर उड़ाई लाखों की नकदी        
  

तिकुनिया खीरी। कोतवाली और कस्बा तिकुनियां के बगिया मोहल्ला में मुरारीलाल एंड संस के नाम से एक ही लाइन में कई दुकानें हैं। इन दुकानों में हार्डवेयर सहित कई चीजों की दुकाने शामिल हैं। दुकान स्वामी मुरारीलाल ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान खोलने के लिए जब वह पहुंचे तो देखा तीन दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर घुसे तो कैश का दराज भी टूटा हुआ मिला। दराज में रखे 1,25,000 रुपए की नकदी गायब थी। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। दूसरी से चोर 56000 और तीसरी दुकान से 2000 रुपये नकदी चोरी कर ले गए। व्यापारी ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी जानकारी यूपी 100 डायल लखनऊ कंट्रोल को दी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस दो घंटे बाद मौके पर आई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।       
विज्ञापन

   
फील्ड यूनिट ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य       
कस्बा तिकुनियां में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी होने की सूचना पर कोतवाल कुलदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर इसकी सूचना फील्ड यूनिट को दी। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट के एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए हैं। कस्बे के मुख्य मार्ग पर हुई वारदात से पुलिस की गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

  

नकब लगाकर ढाबे से हजारों का सामान उड़ाया      
  
सिकंद्राबाद। ढाबा संचालक दीपक शर्मा ने बताया कि उनका अमेठी चौराहे पर ढाबा है। मंगलवार की रात चोरों ने नकब लगा दी और कमरे के अंदर रखे दो बक्से और एक सूटकेस उठा ले गए। जिसमें उसकी पत्नी के सोने चांदी के जेवरात, कपड़े व उसकी चेन, अंगूठी और 29000 रुपये की नकदी थी। घटना की जानकारी सुबह हुई। इस दौरान उसने आसपास के लोगों के साथ जब बक्से आदि की तलाश की तो सेहरुआ के निकट नाले में खली बक्से पड़े मिले। नकबजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
   
बदमाशों-ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग, बदमाश फरार       
बेहजम। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अच्छनियां में बेखौफ बदमाश मंगलवार की रात गांव निवासी किशोरी लाल के घर दीवार कूदकर घुस रहे थे। इसी बीच किशोरी लाल की नजर बदमाशों पर पड़ गई। इस पर किशोरी लाल ने शोर मचाया तो बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। बदमाशों की चहल कदमी से परेशान ग्रामीणों ने भी हिम्मत जुटाई और बदमाशों का पीछा कर लिया। बताते हैं कि इस दौरान बदमाशों और ग्रामीणों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। सूचना पर एसओ डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों की मानें ते पुलिस के आने से पूर्व ही बदमाश फरार हो गए। एसओ डीके सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्हें पांच-छह ग्रामीण घूमते हुए मिले। पुलिस ने बदमाश की खोजबीन भी की, लेकिन न तो बदमाश मिले और न ही एक भी खाली कारतूस बरामद हुए। मेन रोड पर गांव होने के कारण रात भर पुलिस घूमती रहती है। बदमाशों के होने की तो बात पता चली, लेकिन किसी ने फायरिंग होने की पुष्टि नहीं की है।       

  
वन चौकी से कारतूस सहित हजारों की चोरी       
शारदानगर। शारदानगर कॉलोनी में स्थित वनविभाग की चौकी पर वनरक्षक राजकुमार का आवास है। वनरक्षक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री के पर्यावरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आवास पर ताला पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया और कमरे के अंदर 12 बोर बंदूक के 10 कारतूस, वर्दी, गैस सिलेंडर, राशन और कपड़े चोरी कर ले गए। वह बुधवार को जब वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed