{"_id":"56f965604f1c1b2d74f00389","slug":"the-ssb-jawans-mahadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी जवानों ने किया ‘महादान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी जवानों ने किया ‘महादान’
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 28 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यालय पर हुआ शिविर का आयोजन
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी और ब्लड बैंक/ट्रांसफ्यूजन विभाग और अवंति महिला विकास सेवा संस्थान के सहयोग से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसएसबी मुख्यालय पर रक्तदान शिविर का उद्घाटन तृतीय वाहिनी के कमांडेट मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर एसएसबी जवानों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद बड़ी संख्या में जवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
शिविर में ब्लड बैंक लखनऊ से आए डॉ. विजय कुमार के नेतृत्व में 14 सदस्यों की टीम और अवन्ति महिला विकास सेवा संस्थान की महामंत्री वीना कश्यप, बल के अधिकारी एचके गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पांडेय, उप सेनानायक नैन्सी सिंग्ला, सहायक सेनानायक दुष्यंत गौर, विशन दास, चमन लाल आदि मौजूद रहे।
शिविर में रक्तदान के महत्व पर जोर दिया गया। कहा गया कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में रक्तदान अहम भूमिका होती है। रक्तदान करें जीवन बचाएं, रक्तदान महादान के संदेश और आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ शिविर का समापन हुआ।