{"_id":"6a639e28643d0c34e403b0c0","slug":"the-sound-of-a-newborns-cry-echoed-through-the-new-medical-college-building-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-180761-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मेडिकल कॉलेज की नई इमारत में गूंजी किलकारी
Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नई बिल्डिंग में जिला महिला अस्पताल को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को नई इमारत में दो बेटियों ने जन्म लिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अस्पताल के अन्य संकाय को भी शिफ्ट किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में शुक्रवार को पहले ही दिन छोटी पत्नी गोविंद तथा रिंपी पत्नी रमेश कुमार का सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। दोनों महिलाओं ने स्वस्थ बालिकाओं को जन्म दिया। इसके साथ ही नई बिल्डिंग में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ हो गया।
सुबह से ही अस्पताल प्रशासन की देखरेख में मरीजों, चिकित्सकीय उपकरणों, दवाओं और अन्य आवश्यक संसाधनों को नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने का कार्य चलता रहा। शिफ्टिंग कार्य एवं नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि शिफ्टिंग का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। नई बिल्डिंग पूरी तरह संचालित होने के बाद मरीजों को आधुनिक उपकरणों और बेहतर सुविधाओं से युक्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण होने के बाद मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग का शीघ्र ही विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा।
इस दौरान जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अमित कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके कोली, विभागाध्यक्ष डॉ. सिमरन सहित महिला अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अभी ऑपरेशन थिएटर व लेबर रूम रहेगा संचालित
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि अभी महिला अस्पताल के लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर का संचालन नई बिल्डिंग में किया जा रहा है। ताकि अगर नई इमारत में परेशानी आती है तो महिला अस्पताल पास में ही है। अगर सब कुछ सामान्य रहा तो जल्द ही जिला महिला अस्पताल के वार्डों व अन्य विंग को भी शिफ्ट किया जाएगा।