फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The shimmering low-temperature sunshine came from the weather.

मौसम के तेवरों से कांपी तराई दोपहर बाद निकली हल्की धूप

Sun, 31 Jan 2021 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The shimmering low-temperature sunshine came from the weather.
लखीमपुर खीरी। मौसम के सर्द तेवर नरम नहीं पड़े हैं, बल्कि रविवार को भी सुबह से घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर और गलन से लोग ठंड में कांपते नजर आए। दोपहर बाद करीब दो बजे धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी देर के लिए राहत मिल पाई। सूर्यास्त होने के बाद फिर से ठंड का असर बढ़ने लगा। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तराई में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इससे आम इंसान के अलावा पशु-पक्षी भी ठंडक से परेशान दिख रहे हैं। ठंड से कुछ पक्षियों के मरने के मामले सामने आए तो वहीं लावारिस गायें भी सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाले अलाव के पास पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को सुबह में कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकल सकती है। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को बारिश होने की संभावना है। बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को छाया रहा घना कोहरा, बढ़ी ठंड
अमीरनगर। एक सप्ताह से खराब चल रहे मौसम के बाद गलन बढ़ गई है। रविवार को 11 बजे तक तेज घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति धीमी पड़ गई। एक बजे हल्की धूप खिली तब लोगों ने ठंड से राहत मिल पाई।

गुलरिया। रविवार का दिन क्षेत्र में सबसे ठंडा दिन रहा है। सुबह से भयंकर रूप से कोहरा छाया रहा। भीषण सर्दी के कारण बुजुर्गों और बच्चों के लिए लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है। वहीं क्षेत्र में कहीं भी अलाव नहीं जलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed