{"_id":"2eb358452e643e280a6f02f8e8164be9","slug":"the-shabad-kirtan-guru-teg-bahadur-s-martyrdom-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर हुए शबद-कीर्तन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर हुए शबद-कीर्तन
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस जिले भर में मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन पेश किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका और अरदास की। बाद में गुरुद्वारों में अटूट लंगर का आयोजन किया गया।
शहर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब और निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में दीवान सजाए गए। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। तमाम श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में जाकर अरदास की और मत्था टेका। इस मौके पर वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर की बहादुरी और त्याग को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धालुओं ने जगह जगह शबील लगाकर राहगीरों को चाय पिलाई। गुरुद्वारों में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले के अन्य गुरुद्वारों में भी गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस में धार्मिक आयोजन हुए।