फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The results will 2800 employees

मतगणना में लगेंगे 2800 कर्मचारी

Wed, 28 Oct 2015 07:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Oct 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। 29 अक्तूबर को चौथे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वोटों की गिनती एक नवंबर को कराई जाएगी। प्रशासन ने वोटो की गिनती के लिए 15 ब्लाक मुख्यालयों पर करीब 350 मतगणना टेबल लगाई है। एक टेबल पर दोनों पदों के वोटों की गिनती की जाएगी। वोटों की गिनती के लिए 2800 कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। वहीं मतगणना कार्य के लिए 380 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि एक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक और चार सहायक गणना पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उनके मुताबिक एक न्याय पंचायत के वोटों की गिनती दो टेबिलों पर होंगी। जिन पर कर्मचारी 12-12 घंटे की शिफ्ट पर मतगणना का कार्य करेंगे। एडीएम ने बताया कि 15 ब्लाकों में 312 टेबल हैं, जिन पर 624 गणना पर्यवेक्षक और 2496 सहायक गणना पर्यवेक्षकों को वोटो की गिनती करनी है। 38 टेबिल रिजर्व रखी गई हैं, जिन पर 76 गणना पर्यवेक्षक और 304 सहायक गणना पर्यवेक्षक रिजर्व में रखे गए हैं। एडीएम ने बताया कि सभी कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटियां संबंधित विभागों के अधिकारियों को रिसीव करा दी गई हैं।   
विज्ञापन

कर्मचारियों का चार्ज निर्धारित
मतगणना कार्य में लगने वाली पार्टियों का चार्ज तय कर दिया गया है। एक पार्टी को 3750 रुपये तय किया गया है। इनमें गणना पर्यवेक्षक को 1050 रुपये और एक सहायक गणना पर्यवेक्षक को 750 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे एजेंट
सिकंद्राबाद।
बेहजम ब्लाक के आरओ एपी सिंह ने बताया कि एक नवंबर को होने वाली मतगणना पूरी तरह निष्पक्ष ढंग से कराई जाएगी। इस दौरान एजेंट या प्रत्याशी अपना मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना का परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए वार्ड स्तर से टेबिलें बनाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed