फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The results of the evening will receive Prdani !

देर शाम तक मिल जाएंगे प्रधानी के पूरे परिणाम!

Fri, 04 Dec 2015 05:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Dec 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
The results of the evening will receive Prdani !
अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस बार प्रधानी के चुनाव की मतगणना देर शाम तक एक ही पाली में पूरी कर ली जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा है कि प्रशासन इस संबंध में अपनी तैयारी कर ले। एक ही पाली में मतगणना संपन्न कराने के लिए आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। उसके मुताबिक न्याय पंचायत में सात से अधिक ग्राम पंचायतों या 15 से अधिक बूथ होने पर वहां छह टेबिलों का सेट लगाया जाए। जिस पर प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत पद की मतगणना जल्द पूरी की जा सके।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय को भेजे गए पत्र में आयोग ने 15 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व में रखने को कहा है। जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर 13 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कुल 885 टेबिलों पर दोनों पदों के लिए मतगणना का कार्य किया जाना है। हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि कई जगहों पर सदस्य पद के नामांकन कम हुए हैं या अधिकतर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इसलिए जिला प्रशासन अपनी सुविधानुसार टेबिलों की संख्या घटा और बढ़ा सकता है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन एक ही पाली में शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने की कोशिश में लग गया है। ताकि जल्द से जल्द प्रधानी चुनाव के परिणाम लोगों को मिल जाए। कयोंकि पिछले जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव की मतगणना दो दिनों तक चली थी, जिससे प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को मतगणना स्थलों पर पूरी रात गुजारनी पड़ी थी। लेकिन इस बार आयोग एक ही पाली में मतगणना संपन्न कराने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed