फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The relief by rain, waterlogging disaster made

बारिश ने दी राहत, जलभराव बना आफत

Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 25 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The relief by rain, waterlogging disaster made
बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर भारी बारिश से शारदा का जलस्तर बढ़ना शुरू 
विज्ञापन

 कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार को सुबह और दिन में कई बार कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हुई। आसमान में दिन भर बादल छाए रहने के बावजूद शहर में दिन के समय महज एक दो बार ही बूंदाबादी हुई जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश होने की सूचना मिली है। बरसात होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कभी मौसम में तरावट दिखी तो कभी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
पलियाकलां। लगातार दो दिन से होने वाली बरसात से शहर सहित तमाम मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके साथ ही शहर की प्रमुख स्टेशन रोड पर मेला गेट के सामने भी पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर शारदा नदी का जलस्तर भी दोपहर तक खतरे के निशान के पास पहुंच गया था लेकिन उसके बाद खतरे के निशान से नीचे ही है।
विज्ञापन

दो दिन से झमाझम होने वाली बरसात से जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। बीती रात से होने वाली तेज बरसात दोपहर तक होती रही। जिससे शहर के निचले मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके अलावा मेला गेट के सामने भी जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं। जल आयोग के अनुसार 76.0 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। तेज वर्षा होने के कारण दोपहर एक बजे तक शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे था। लेकिन अगर इसी तरह वर्षा होती रही तो वह खतरे के निशान 153.20 सेमी को पार कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बाकेगंज, निघासन, सिकंद्राबाद समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश होने की सूचना है। शहर में बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। खमरिया और मितौली में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed