फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The pothole roads of the city are revealing the claims of the municipality

पालिका के दावों की पोल खोल रहीं शहर की गड्ढा युक्त सड़कें

Fri, 01 Oct 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
The pothole roads of the city are revealing the claims of the municipality
व्यापारी के हत्या के विरोध में ज्ञापन देने जाते व्यापारी।
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन चाहे विकास कार्यों के कितने ही दावे क्यों न करे, लेकिन सच्चाई शहर की सड़कों की हालत देखकर आसानी से समझी जा सकती है। हिदायतनगर की मेन सड़क से तो पैदल तक निकलना दूभर है। पिछले चार साल से गड्ढा युक्त सड़कें और गलियों से ऊब चुके लोगों की जुबां पर अब सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिरकार इन जर्जर रास्तों से कब निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विकास के मामले में शहर के हालात बेहद खराब है। न तो सफाई व्यवस्था पटरी पर है और न ही नगरवासियों के चलने के लिए सरपट रोड। शहर की सड़कों पर ये गड्ढे तब हैं जब सीएम योगी निरंतर सड़कों को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। बावजूद इसके न तो पालिका प्रशासन इस पर अमल कर रहा है और न ही जिला प्रशासन सीएम के निर्देशों का पालिका से पालन करवा पा रहा है। इस कारण शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक बेहद जर्जर हो गई हैं। इन पर से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है।
विज्ञापन

शिवमंदिर वाली रोड मोहल्ले की सबसे चलताऊ सड़क है। कई गांव के लोग इसी से होकर शहर आते जाते हैं और इसी की दशा बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है। पिछले दिनों ही एक ट्रॉली पलट चुकी है। देखो कब बने यह रोड। - अनूप कुमार सैनी, हिदायतनगर

विज्ञापन
विज्ञापन


विकास की हकीकत मोहल्ले की मेन रोड बयां कर रही है। दिन भर सैकड़ों लोगों का इससे आना-जाना होता है। आसपास के गांवों में पढ़ाने के लिए शिक्षिकाएं भी इसी से होकर जाती है। गड्ढों के कारण अक्सर उन्हें मुसीबत उठानी पड़ती है। पता नहीं कब इस जर्जर रोड से निजात मिल पाएगी। - तनवीर खान, हिदायतनगर

सड़क निर्माण के लिए चार बार लिखा पत्र

शिवमंदिर से पालिका सीमा तक सड़क बेहद जर्जर है। पैदल तक चलना मुश्किल है। बारिश में पानी भरने पर हादसे होते हैं। पिछले साल ट्रॉली पलटने से एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है। आसपास के कई गांवों के लोगों का इसी से आना जाना होता है। इसे बनवाने के लिए एक बार नहीं पांच बार बोर्ड में प्रस्ताव दिया, लेकिन अब तक रोड नहीं बनी। इसलिए जनहित को देखते हुए डीएम साहब से सड़क बनवाने की मांग की है। - अमरीन खान, हिदायतनगर, सभासद



सभासद गलत कह रही हैं। कोई न कोई कारण जरूर रहा होगा, जिस कारण प्रस्ताव पर उनके वार्ड की रोड नहीं बन सकी। हर वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। जल्द ही बोर्ड बैठक होने वाली है। प्रस्ताव दें, रोड का निर्माण कराया जाएगा। - डॉ. निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed