फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The picture of Ludhauri village changed, the tricolor lit up with lights

Lakhimpur Kheri News: लुधौरी गांव की बदली तस्वीर, तिरंगा लाइटों से जगमगाया

Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The picture of Ludhauri village changed, the tricolor lit up with lights
ग्राम प्रधान रंजना मनोज जायसवाल
निघासन। ग्राम पंचायत लुधौरी ने विकास की नई इबारत लिख दी है। पंचायत की सूरत अब पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधान रंजना जायसवाल और प्रतिनिधि मनोज जायसवाल ने पंचवर्षीय कार्यकाल में गांव के चहुंमुखी विकास का खाका तैयार कर उसे धरातल पर उतार दिया है।
विज्ञापन

लुधौरी पंचायत में कुल 28 मजरे हैं, जिसकी आबादी लगभग 28000 है। इसमें करीब 18000 मतदाता हैं। गांव की ज्यादातर खड़ंजे वाली सड़कें अब इंटरलॉक से सुसज्जित हो चुकी हैं। पंचायत में प्रवेश करते ही आकर्षक मुख्य द्वार स्वागत करता है। वहीं, तिरंगे के रंगों से सजी एलईडी लाइटें रात में गांव की रौनक बढ़ा रही हैं। अब पंचायत के अधिकांश गांव अंधेरे से मुक्त होकर उजाले की राह पर हैं।
विज्ञापन

गांव के सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था की गई है। स्कूलों में बच्चों के लिए झूले और जिम सेंटर बनाए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसरों में चहारदीवरी भी खड़ी की गई है। आयुष्मान मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) और मुक्तिधाम की चहारदीवारी ग्रामीणों के लिए राहत भरा कदम साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को छत मिली है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण ग्रामीणों को स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इसके अलावा गांव में जगह-जगह कचरा गड्ढे बनाए गए हैं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है।

-12 से अधिक कुओं का कराया गया सुंदरीकरण---
प्रधान रंजना जायसवाल ने बताया कि लुधौरी पंचायत का एक और आकर्षण इसके कुएं हैं। पंचायत में करीब एक दर्जन से अधिक कुओं का सौंदर्यीकरण कराया गया है, जो अब राजस्थान के पारंपरिक जल स्रोतों की झलक पेश करते हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि अब लुधौरी गांव विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। पंचायत के प्रयासों से अब गांव के हर कोने तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। रात में जब तिरंगे की रोशनी गांव को नहलाती है, तो लुधौरी का हर कोना विकास की चमक से दमक उठता है।

ग्राम प्रधान रंजना मनोज जायसवाल

ग्राम प्रधान रंजना मनोज जायसवाल

ग्राम प्रधान रंजना मनोज जायसवाल

ग्राम प्रधान रंजना मनोज जायसवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed