फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The physiotherapy department on the second floor is increasing the pain of the patients

Lakhimpur Kheri News: दूसरी मंजिल पर बना फिजियोथेरेपी विभाग मरीजों का बढ़ा रहा दर्द

Sat, 11 Oct 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 11 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The physiotherapy department on the second floor is increasing the pain of the patients
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बना फिजियोथेरेपी विभाग हड्डी के मरीजों का दर्द और बढ़ा रहा है। सीढि़यां चढ़कर जाने की वजह से कई तो ऐसे ही लौट जाते हैं। कुछ हिम्मत कर बस एक या दो बार ही पहुंच पाते हैं और पूरा कोर्स भी नहीं कर पाते।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वृद्धों के इलाज के लिए फिजियोथेरेपी विभाग बनवाया गया था। इसमें एक्सरसाइज साइकल, ट्रेक्शन मशीन, डाया थर्मी, गर्दन कमर की ट्रेक्शन मशीन, टेंश और अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य मशीनें हैं। इनसे मरीजों की भी थेरेपी भी की जाती है। भूतल की जगह यह यूनिट दूसरी मंजिल पर बनवा दी गई।
विज्ञापन


यहां करीब प्रतिदिन 18-20 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें करीब 8-10 मरीज वृद्ध भी होते हैं। इसमें सबसे अधिक कंधे जाम, दर्द, कमर दर्द, कूल्हा दर्द, नसों की झनझनाहट से परेशान होते हैं। यहां आने वाले मरीजों को तब सबसे बड़ी दिक्कत आती है, जब उन्हें चढ़कर दूसरे मंजिल तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजियोथेरेपी विभाग ऊपर होने से पैर की समस्या को लेकर आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है। मरीजों का कहना है कि पहले से ही जोड़ों में दर्द होने के बाद सीढि़यों से ऊपर चढ़कर जाने में दर्द और बढ़ जाता है।
-----------------------
सालों बाद चली लिफ्ट, पर आए दिन रहती है खराब
मरीजों व स्टाफ के लिए जिला अस्पताल में लिफ्ट लगवाई गई थी। हालांकि, इन लिफ्ट के चक्के कई साल तक थमे रहे। इससे मरीजों को रैंप या सीढि़यों का ही सहारा लेना पड़ता था। बीते कुछ महीनों से इन लिफ्ट को सही करा दिया गया। हालांकि, यहां आए मरीजों ने बताया कि अक्सर यह लिफ्ट खराब हो जाती है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

-----------------------
इस अस्पताल को महिला अस्पताल के लिए बनाया गया था। अस्पताल को कुछ समय के लिए शिफ्ट गया था। अब मेडिकल कॉलेज बन रहा है। वहां फिजियोथेरेपी विभाग भूतल पर बनाया जा रहा है।
डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed