फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The other day the mother of a celibate and worship Chandragnta

दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

Sun, 22 Mar 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 22 Mar 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
The other day the mother of a celibate and worship Chandragnta
नवरात्र के दूसरे दिन देवी भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की आराधना की। रविवार को भी देवी मंदिरों में भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए। संकटा देवी, शीतला देवी और बंकटा देवी मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन हुए। रात में देवी जागरण का आयोजन किया गया। लोगों ने उपवास रखकर मां की उपासना और हवन आदि किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। मां के समक्ष बैठकर भक्तों ने भजन-कीर्तन किया।
बांकेगंज। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर मां के जयकारों और घंटा घड़ियाल की आवाज से गूंज उठे।
धौरहरा। नगर के रामनवमी मंदिर, माता थाना मंदिर और कफारा के अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी पूजा की। दिन भर मंदिरों में पूजन होता रहा।

देवी पुराण की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
धौरहरा। राम नवमी मंदिर में वृंदावन से आए प्रेम कृष्ण शास्त्री ने देवी पुराण की कथा सुनाई। उन्होंने रविवार को माता ब्रह्मचारिणी और मां चंद्रघंटा की महिमा का बखान किया। कथा के समय नगर अध्यक्ष राजीव जायसवाल सोमदत्त तिवारी, दिनेश कुमार शुक्ल, विद्यासागर रस्तोगी, केशव प्रसाद तिवारी, दामोदर निगम, संकटा प्रसाद शुक्ल, सच्चिदानंद शुक्ल, उमाकांत अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed