फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The other day removed The encroachment

दूसरे दिन नहीं हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 09 Jan 2015 07:15 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Fri, 09 Jan 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
The other day removed The encroachment
अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन नहीं चल सका। शुक्रवार को अधिकारियों ने कोतवाली में आपसी विचार-विमर्श के बाद अभियान को बंद कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम, ईओ विनोद कुमार गुप्ता और सीओ मधुवन कुमार सिंह कोतवाली पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका परिषद से लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली मंगवाकर कोतवाली के बाहर खड़ा कराया गया था। अधिकारियों ने कोतवाली में घंटों सलाह मशविरा कर अभियान न चलाने का निर्णय किया और कोतवाली के बाहर खड़े वाहनों और नगर पालिका कर्मियों को वापस भेज दिया।
आठ जनवरी को शुरू कराए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन मोहम्मदी रोड सहित अन्य सड़कों पर दुकानदारों ने नाली पर किए गए  अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को आश्वासन दिया था। कुछ लोगों ने अतिक्रमण को स्वयं तोड़वाना शुरू कर दिया था। अधिकारियों के आदेश पर पालिका कर्मियों द्वारा कुछ दुकानदारों के तख्त पालिका की ट्रॉली में लादे गये थे जिसका व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विरोध कर तख्त वापस करा दिए थे। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण एक तरफ से हटाया जाना चाहिए। कुछ दुकानदारों को ही निशाना नहीं बनाना चाहिए। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद अभियान शुरू होते ही बंद होना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

उधर इस बाबत ईओ और एसडीएम विनोद कुमार गुप्त ने बताया कि दुकानदारों ने पहले दिन दुकानों से बाहर लगाया गया सामान अंदर रख लिया था, जिसे दूसरे दिन बाहर लगा लिया है। अब अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर तीन दिन बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने की मांग
पलियाकलां।
क्षेत्रीय ग्राम पलिया खुर्द निवासी करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में बने रोड को तोड़कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि तोड़ा गया रोड पहले से ही कम चौड़ा है, अवैध कब्जा हो जाने से वहां पर वाहन निकालने में काफी दिक्कत होगी। एसडीएम ने एसओ पलिया को निर्देशित कर जांचोपरांत आख्या देने को कहा है। एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र पर सोहन सिंह, संदीप गुप्ता, अनुराग सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, रामबेटी, पुष्पा आदि दो दर्जन लोगों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed