फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The old woman died due to illness, not fighting

Lakhimpur Kheri News: मारपीट से नहीं, बीमारी से हुई थी वृद्धा की मौत

Tue, 04 Jul 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
The old woman died due to illness, not fighting
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के भल्लिया बुजुर्ग गांव में 16 जून की रात मारपीट के दौरान 55 वर्षीय महिला सियापति की हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फेफड़ों की बीमारी से होना दर्शाया गया है। इसी कारण पुलिस गैर इरादतन हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

भल्लिया बुजुर्ग गांव में 16 जून की रात किसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में 55 वर्षीय महिला सियापति की मौत हो गई थी। जबकि उसका बेटा शिवभगवान गंभीर घायल हो गया था। मृतका के पति राम अवतार ने पांच लोगों गंगाराम, संत कुमार, राम लखन, मधुराम, अमरजीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह शाही ने बताया कि कई दिनों बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फेफड़ों की बीमारी से होना दर्शाया गया है। इसी कारण पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में असमंजस में पड़ी रही है। बताया कि केस में लगी धारा 304 भले ही हटाना क्यों न पड़े लेकिन मारपीट तो हुई है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी करके उन्हें संबंधित अपराध में जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed