फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The observers reached the booth riding on the tractor, took stock of the basic facilities

ट्रैक्टर पर सवार होकर बूथ पहुंचे प्रेक्षक, आधारभूत सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The observers reached the booth riding on the tractor, took stock of the basic facilities
ट्रैक्टर पर सवार होकर बूथ देखने जाते प्रेक्षक - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लखीमपुर के लिए निर्वाचन आयोग से नामित सामान्य प्रेक्षक राजेश मंगलवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर शारदा नदी को पार करते हुए ब्लॉक नकहा के डिहुआ खुर्द, मतदेय स्थल जा पहुंचे। जहां उन्होंने मतदेय स्थल पर सभी मुकम्मल एवं आधारभूत की पड़ताल की।
विज्ञापन

उन्होंने मतदेय स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करके पिछले चुनाव के संबंध में उनका फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद बीएलओ और कानूनगो बदन सिंह से मतदेय स्थल पर बूथ की संख्या एवं मतदाताओं की संख्या जानी। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने मतदान केंद्र पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बारीकी से देखा और मतदान केंद्रों से संबद्ध ग्राम पंचायतों के उपस्थित मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ऑब्जर्वर के साथ लाइजन अधिकारी/श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी एवं पुलिस अधिकारी/ पीएसओ सब इंस्पेक्टर बाबूराम मौजूद रहे। बताते चलें कि लखीमपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजेश 2017 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed