फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The new cardinals will be administered oath today

नए प्रधानों को आज दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 19 Dec 2015 10:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
The new cardinals will be administered oath today
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को ब्लाक मुख्यालयों पर रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन इनमें बेहजम, कुंभी/गोला, मितौली समेत कई ब्लाकों में दो तिहाई बहुमत न होने के कारण सौ से अधिक ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जिले की करीब एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में सदस्यों के दो तिहाई बहुमत का कोरम पूरा हो गया है। करीब सौ ग्राम पंचायतों में ही कोरम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बेहजम। ब्लाक क्षेत्र के 81 नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों में 58 प्रधान ही शपथ ले सकेंगे। जबकि 33 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई बहुमत सदस्यों का बहुमत न होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। एडीओ पंचायत रामाधार ने बताया कि जिन पंचायतों में सदस्यों की संख्या पूरी नहीं है, वहां फिर से चुनाव कराया जाएगा। जिसके बाद ही ग्राम प्रधान शपथ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कुंभी/गोला ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों में 71 पंचायतों के प्रधान ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। तीन ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने के कारण प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों का कोरम दो तिहाई होना जरूरी है। जिसमें कोटखेरवा की प्रधान कलावती, उमरिया के संदीप कुमार और गफ्फारनगर की सावित्री देवी ग्राम पंचायत में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण करने से वंचित रह जाएंगी।
त्रिलोकपुर में प्रधान से पहले पंचों ने ले ली शपथ
मझगईं। न्याय पंचायत त्रिलोकपुर की ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारी बलराम ने ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाईं। इस दौरान ग्राम प्रधान पुनीता सिंह, राजू चौरसिया, रामकुमार भार्गव, प्रधानपति सत्यवान सिंह, सदस्य मैनुद्दीन, रामेंद्र कुमार, विनोद कुमार ओझा, कमलादेवी, लज्जावती, हीराकली आदि सदस्य मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरी
बांकेगंज। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार दोपहर दो बजे ब्लाक मुख्यालय के सभागार में होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बांकेगंज के एडीओ पंचायत गोवर्धन प्रसाद राणा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की 50 ग्राम पंचायतों में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह ब्लाक मुख्यालय सभागार में होगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों के गठन को लेकर पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा है। प्रधानों को बीडीओ भूषण कुमार शपथ दिलाएंगे।
पलियाकलां। ब्लाक में रविवार को 76 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बीडीओ शिवनायक वर्मा ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के गठन का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने सभी निर्वाचित प्रधानों से समय से पहुंचने की अपील की है। वहीं एडीओ पंचायत विजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को समस्त ग्राम पंचायतों के सदस्यों को उनके गांव में ही शपथ दिलवा दी गई है।

मितौली। सदस्य की संख्या पर्याप्त न होने के कारण ब्लाक की 91 ग्राम पंचायतों 24 पंचायतों के प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। इनमें ओदारा, मैनहन, तेंदुआ, बबौना, मूड़ा हरदासपुर, गणेशपुर ग्रंट, डहर, सेनपुर,ओड़हरा, सालहपुर, कल्लियारामपुर, रसूलपुर, मदारपुर, नगरा, जगना, करमानी, मिन्ना, खुड़ेहरा, बजरखा, अलीनगर, ओसरी, कुसुमी आदि में कोरम नहीं पूरा हो पाया है। जबकि परसेहरा, कैमहरा व रेवाना पंचायत में एक भी सदस्य नहीं बन पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed