फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The journey from sweat to uniform is complete

Lakhimpur Kheri News: पसीने की मेहनत से वर्दी तक का सफर पूरा

Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The journey from sweat to uniform is complete
पुलिस लाइंस मैदान में पासिंग आउट परेड के दौरान निरीक्षण करते आईजी किरन एस व एसपी डॉ. ख्याति गर्
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को 487 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड आयोजित हुई। 10 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन नवागत आरक्षियों ने अनुशासन, एकरूपता और तालमेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन

शपथ लेकर उन्होंने देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जन सुरक्षा का संकल्प लेते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनकर जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि आईजी किरन एस. ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है। इसे ईमानदारी और समर्पण से निभाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने आधुनिक चुनौतियों, खासकर साइबर अपराध के प्रति सजग रहने और लगातार सीखते रहने की सलाह दी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गर्व के साथ प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
परेड कमांडर के रूप में प्रथम स्थान पर रहे रिक्रूट उदित सिंह
प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को आईजी किरन एस. ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उदित सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया और उन्होंने परेड कमांडर के रूप में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। सत्यप्रकाश शुक्ला ने परेड कमांडर द्वितीय के साथ आउटडोर परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान हासिल किया। ऋषभ अहलावत परेड कमांडर तृतीय रहे, जबकि इनडोर परीक्षा में भी उदित सिंह ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। परेड के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद परिजनों ने जब अपने बेटों को वर्दी में कदमताल करते देखा तो उनकी आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
-------------------

पासिंग आउट परेड जीवन की नई शुरुआत है। आज जो सम्मान और जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया है। जब मेरे परिवार ने मुझे परेड करते देखा, तो उनकी आंखों में खुशी और गर्व दोनों थे। यह पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।
-अजय कुमार, बलरामपुर
---------------

10 माह की कठिन ट्रेनिंग के बाद आज का दिन जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। जब परेड ग्राउंड पर कदमताल कर रहा था, तो मन में देश सेवा का जज्बा और मजबूत हो गया। परिवार को सामने बैठकर परेड देखते देख गर्व और खुशी दोनों महसूस हुई।
-अभय मिश्रा, कन्नौज
------------

यह दिन सपनों के साकार होने जैसा है। ट्रेनिंग के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन आज पासिंग आउट परेड में शामिल होकर लगा कि सारी मेहनत सफल हो गई। जब परिवार ने मुझे वर्दी में देखा, तो उनकी आंखों में गर्व साफ दिखाई दे रहा था।
-सर्वेश सिंह, गोंडा
------------

पुलिस वर्दी पहनना मेरा बचपन का सपना था। आज परेड में हिस्सा लेकर बेहद गर्व महसूस हुआ। कड़ी ट्रेनिंग ने हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाया है। परिवार के सामने मार्च पास्ट करना मेरे लिए सबसे भावुक पल रहा, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

-विशाल सिंह, गोंडा
----
55 आरक्षी कराएंगे नीमगांव थाने में आमद

सिकंदराबाद। नीमगांव थाने में लंबे समय से चली आ रही फोर्स की कमी अब दूर हो गई। रविवार को पासिंग आउट परेड के प्रशिक्षु 44 पुरुष आरक्षी और 11 महिला आरक्षी नीमगांव थाने में अपनी आमद दर्ज कराएंगे। थानाध्यक्ष नीमगांव प्रवीर गौतम ने बताया कि संख्यात्मक 55 आरक्षी की तैनाती थाने पर होने की जानकारी हुई है। रविवार शाम तक या सोमवार सुबह तक सभी आरक्षी थाने पर अपनी आमद करा लेंगे। आरक्षियों के थाने पर रहने और खाने की व्यवस्था हो गई है। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed