फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The investigation found the enrollment of 298 candidates

जांच में सही मिले 298 प्रत्याशियों के नामांकन

Thu, 15 Oct 2015 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जांच में जिला पंचायत सदस्य पद के 298 प्रत्याशियों के नामांकन में कोई त्रुटि नहीं मिली है। जिसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में सभी प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई। चौथे चरण में 29 अक्तूबर को जिला पंचायत सदस्य पद की 16 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच बुधवार और गुरुवार को हुई। नामांकन पत्रों के गहन निरीक्षण के दौरान सभी नामांकन दुरुस्त पाए गए। वहीं चौथे चरण में तीन ब्लाकों पलिया, निघासन और रमियाबेंहड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई। पलिया में 571 नामांकन पत्रों में आठ नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। जिसके बाद 563 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। वहीं निघासन में 924 नामांकनों में चार पर्चा खारिज कर दिए गए। जबकि 920 प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले हैं। रमियाबेहड़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 697 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन आज
परियोजना निदेशक ने बताया कि शुक्रवार को चौथे चरण में ब्लाक पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में होने वाले चुनाव के लिए चुनाव चिह्नो का आवंटन होगा। इसी दिन प्रत्याशी चुनाव प्रक्रिया से नाम वापस ले सकते हैं। जिसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार समाप्त
लखीमपुर खीरी। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम पांच बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि चार ब्लाकों लखीमपुर, नकहा, ईसानगर और धौरहरा में तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को होगा। जिसके लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। एडीएम ने बताया कि प्रशासन ने तीसरे चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed