फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The inspection of the railway station Adrm

एडीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Fri, 23 Oct 2015 11:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The inspection of the railway station Adrm
एडीआरएम एसके सप्रा ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीआरएम एसके सप्रा ने सबसे पहले कंट्रोल पैनल देखा, इसके बाद वे टिकटघर के अंदर गए वहां टिकट बिक्री के बारे में जानकारी ली। रिजर्वेशन विंडो पर गए। वहां दूरी और शहर का नाम तो दर्ज था लेकिन किराया नहीं लिखा था। उन्होंने पूछा कि यह समस्या कितने दिन से है क्या इस संबंध में किसी को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वे रेलवे पुस्तकालय गए वहां पुस्तकों के वितरण की इंट्री ठीक ढंग से नहीं थी। उन्होंने पुस्तकालय के कर्मचारी से कहा यदि किताबें खो जाती हैं तो उससे वसूली की जाएगी। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग और सिग्नल आदि का निरीक्षण किया। एडीआरएम के साथ आई उनकी टीम ने भी वाणिज्य और लेखा विभाग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीआरएम ने कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को परखा
एडीआरएम ने एक मुलाकात में बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करना था। उन्होंने बताया कि कोई दिक्कत होगी तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर पूरे डिवीजन में सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी दिक्कतें होंगी वहां दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश! रोज आते एडीआरएम
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन का नजारा बदला-बदला था। गंदगी से पटी रहने वाली रेलवे पटरियां भी आज पूरी तरह से साफ थी। पटरियों के दोनों तरफ चूना पड़ा था। स्टेशन से लेकर बाहर तक सफाई कर्मी जुटे थे। पहले स्टेशन पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की गई फिर डस्टर से पोंछा लगाया गया। शुक्रवार को पानी की टंकियों के पास टोकरियां रखी गईं थीं। टिकट विंडो आदि पर भी सभी कर्मचारी समय से मुस्तैद रहे। सुरक्षा मे सुरक्षा दल भी आज पूरी तरह से मुस्तैद रहा। इसके अलावा भी शुक्रवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed