फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The hostel was running illegally, classes above the approved standards were being taught

Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से चल रहा था हाॅस्टल, मान्यता से ऊपर कक्षाओं की हो रही थी पढ़ाई

Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The hostel was running illegally, classes above the approved standards were being taught
पलिया नझौटा में ​स्थित स्कूल का जायजा लेते बीईओ। स्रोत : ​शिक्षा विभाग
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त व अमान्य विद्यालयों की जांच में बुधवार को बीईओ ने संपूर्णानगर व नझौटा में छापा मारा। यहां एक स्कूल में जहां अवैध रूप से हाॅस्टल चलाया जा रहा था। वहीं दूसरी जगह स्कूल की मान्यता कक्षा छह से आठ तक की होने के बाद भी यहां कक्षा एक से 12 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। दोनों स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


बीईओ रमन सिंह ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर उनके व नोडल अधिकारी अजय कुमार सैनी द्वारा संपूर्णानगर के गोविंदनगर स्थित कृषक जूनियर हाईस्कूल व चंदनचौकी के नझौटा स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल व नझौटा पब्लिक स्कूल में जांच की गई। यहां गोविंदनगर के कृषक जूनियर हाईस्कूल में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

एक कक्षा में तीन-तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाया गया था, जबकि स्कूल की मान्यता भी कक्षा छह से आठ तक की ही मिली। इसके बाद यहां के प्रधानाचार्य को नोटिस देते हुए पास के सरकारी स्कूल में बच्चों को संबद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं नझौटा के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से 10 तक की कक्षाओं का संचालन होता मिला। यहां नोटिस जारी करने के बाद स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नझौटा पब्लिक स्कूल में अनाधिकृत रूप से हाॅस्टल संचालित होता मिला। इसके बाद नोटिस जारी करने के बाद हाॅस्टल को बंद करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बीईओ रमन सिंह ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त व अमान्य स्कूलों के खिलाफ चल रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed