फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The heat has arrived, but the authorities have failed to repair 100 hand pumps

Lakhimpur Kheri News: गर्मी भीषण आ गई, पर 100 हैंडपंप नहीं ठीक करा पाए जिम्मेदार

Sun, 24 May 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The heat has arrived, but the authorities have failed to repair 100 hand pumps
निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। हालत ये हैं कि प्यास बुझाने वाले सरकारी हैंडपंप खुद प्यासे नजर आ रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में लगे 1382 हैंडपंपों में से करीब 100 हैंडपंप ऐसे हैं, जिन्हें रिबोर की जरूरत है। भीषण गर्मी शुरू होने के बाद भी जिम्मेदारों के कानों में जूं नहीं रेंगीं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक हैंडपंप के रिबोर में करीब 55 हजार रुपये खर्च होते हैं, जबकि विभाग प्रतिदिन सिर्फ चार हैंडपंप ही ठीक करा पा रहा है।शनिवार को पड़ताल में महिला थाना, गुरुगोविंद सिंह चौक, संकटा देवी, निर्मल नगर, ईदगाह, शमशेर नगर, गोटय्याबाग, गढ़ी रोड, डीसी रोड कॉलोनी, हाथीपुर, शिव कॉलोनी, हिदायत नगर और शाहपुरा कोठी समेत कई मोहल्लों में हैंडपंप खराब मिले। कई हैंडपंपों में पानी नहीं आ रहा, जबकि कुछ से बालू निकल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में राहगीरों से लेकर मोहल्लों में रहने वाले लोग तक पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कहना है कि खराब हैंडपंपों और लो प्रेशर की वजह से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

सड़क पर बह रहा पानी, घरों तक नहीं पहुंच रही सप्लाई
भुईफोरवानाथ मार्ग पर कई दिनों से पाइप लाइन टूटी होने के कारण सड़क पर साफ पानी बह रहा है। इससे जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन से पानी बहने के कारण करीब पांच-छह घरों तक सप्लाई नहीं पहुंच रही। सुबह-शाम पानी आने के समय समस्या और बढ़ जाती है।
-----------------
शहर में हैंडपंप खराब होने की जहां भी शिकायत मिलती है, वहां टीम भेजकर नलों को ठीक कराया जाता है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। हालांकि, टीम भेजकर इसे जल्द से जल्द सही कराया जाएगा।

-जितेंद्र सिंह, सहायक अभियंता, जलकल विभाग, नगर पालिका लखीमपुर

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

निर्मल नगर में गंदा पानी देने वाला नल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed