{"_id":"637bc1246c321b38ca34ba22","slug":"the-governor-was-happy-to-see-the-smartness-of-the-children-of-tharu-villages-lakhimpur-news-bly5045110139","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारु गांवों के बच्चों की स्मार्टनेस देखकर खुश हुईं राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारु गांवों के बच्चों की स्मार्टनेस देखकर खुश हुईं राज्यपाल
विज्ञापन
चंदनचौकी में थारू छात्रा से बातचीत करतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
सौनहा के एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र देखा
राज्यपाल ने एक जिला एक उत्पाद का लिया जायजा, कंप्यूटर प्रयोगशाला का किया लोकार्पण
चंदनचौकी/पलियाकलां। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन सोमवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने थारु क्षेत्र के स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थारु क्षेत्र की जनजातीय आबादी को समुन्नत बनाने के किए जा रहे सरकारी प्रयासों की सराहना की। जनजातीय आबादी वाले क्षेत्र के बच्चों की स्मार्टनेस की राज्यपाल ने खूब तारीफ की।
दुधवा पार्क में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को राज्यपाल सबसे पहले सौनहा गांव के एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल पहुंचीं। थारु संस्कृति में आदिवासी जनजाति की एनसीसी की छात्राओं ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। एकलव्य मॉडल स्कूल के निरीक्षण के दौरान राज्यपाल शिक्षक की भूमिका में भी नजर आईं। 12वीं की कक्षा व प्रयोगशाला में जाकर सवाल-जवाब कर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई की प्रगति पूछी, जिसका मनीष, कोमल राना आदि छात्र-छात्राओं ने बेबाकी से जवाब दिया।
सौनहा में निरीक्षण के बाद राज्यपाल चंदनचौकी के प्रताप नारायण स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज थारु क्षेत्र के स्कूलों, शिक्षा को देखकर अच्छा लग रहा है। सबसे ज्यादा खुशी इस बात से हो रही कि यहां के बच्चों में काफी स्मार्टनेस है। लगता ही नहीं कि यह गांव के बच्चे हैं। राज्यपाल ने हथरघा उत्पादों की सराहना की। सौनहा के आंगनबाड़ी केंद्र का भी राज्यपाल ने जायजा लिया।
विज्ञापन
एसआई बने थारु समुदाय के छात्रों को दिए स्मृति चिह्न
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने थारु क्षेत्र के एकलव्य मॉडल स्कूल के पुरातन छात्रों को पुलिस में एसआई बनने पर शाबाशी दी। महेश्वरी, ऋचा, राजकुमार, अनिल कुमार को सम्मानित किया।
बच्चों की ऐसी राइटिंग तो अफसरों की भी नहीं होगी
राज्यपाल ने कहा कि यहां के बच्चों की राइटिंग इतनी सुंदर है कि जो शायद अफसरों की भी न होगी। मैं स्वयं शिक्षिका रही हूं, इतना सुंदर लेखन केवल थारु जनजाति में ही दिखा है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में बड़ी संख्या में हो रहा है। महिलाएं बोलती नहीं हैं, मर्ज आगे बढ़ जाता है। साल में एक बार ब्रस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की जांच जरूर कराएं। गर्भाशय के कैंसर के लिए वैक्सीन है, इसलिए नववर्ष से 14 साल तक की बालिकाएं वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
अब जंगल में थारू जनजाति के बच्चे भी सीखेंगे कंप्यूटर
लखीमपुर खीरी। प्रताप नारायण मिश्र स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर में थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्यपाल ने कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। कहा कि उन्होंने कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 5.25 लाख की धनराशि माह मई में भेजी। विद्यालय में 20 कंप्यूटर राज्यपाल की ओर से स्थापित कराए, वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा 17 कंप्यूटर लगाए। संवाद
दुधवा पार्क का भ्रमण कर देखी जंगल की सुंदरता
पलियाकलां। राज्यपाल सुबह करीब साढ़े छह बजे ही उठ गईं थीं। करीब साढ़े सात बजे जीनान गाड़ी में बैठकर जंगल सफारी शुरू की। सोनारीपुर, सलूकापुर बेस कैंप जाकर वहां का जायजा लिया। इसके अलावा ककरहा ताल देखा। पार्क सूत्रों के मुताबिक, सलूकापुर में हाथी की सवारी का आनंद भी राज्यपाल ने उठाया। हालांकि उनको गैंडा नहीं दिख सका। चीतल, पाढ़ा आदि देखकर उन्होंने खुशी का इजहार किया।
पार्क अधिकारियों ने बताया कि दस बजे से उनके कार्यक्रम चंदनचौकी क्षेत्र में लगे थे। ऐसे में उन्होंने केवल दो घंटा ही जंगल का भ्रमण किया। बोलीं, समयाभाव के कारण विजिटर बुक में वह अपना पार्क घूमने का अनुभव नहीं लिख पाईं। राज्यपाल के जंगल भ्रमण के दौरान एफडी संजय पाठक, डीडी डॉ. रंगाराजू टी भी उनके साथ मौजूद रहे।
दुधवा में महावतों और कर्मचारियों से दुधवा के बारे में लीं जानकारियां
दुधवा में रविवार शाम साढ़े चार बजे पहुंचीं राज्यपाल ने देर शाम ही दुधवा के कर्मचारियों व महावतों से जंगल के बारे में जानकारियां हासिल कीं। पार्क सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों ने उनको यहां की जैव विविधता, यहां पाए जाने वाले पशु-पक्षियों और दुधवा नेशनल पार्क के पूरे क्षेत्रफल के बारे में अवगत कराते हुए रेंजों की जानकारियां दीं।
राज्यपाल की अध्यक्षता में हुआ एसएसबी का सैनिक सम्मेलन
लखीमपुर खीरी। नेपाल बॉर्डर पर 39 वीं बटालियन एसएसबी की बीओपी सौनहा में आयोजित सैनिक सम्मेलन में महनिरीक्षक सीमांत मुख्यालय एसएसबी सी किसिंग ने राज्यपाल के आगमन पर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोई भी संस्था सभी के समेकित प्रयासों से चलती है। बॉर्डर एरिया पर संचालित शैक्षिक संस्थानों में जाकर संवाद करें। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के प्रश्न जानने के लिए मैं इधर आई हूं यदि किसी जवान का कोई प्रश्न हो तो वह गृहमंत्री तक उनकी बात पहुंचा सकती हैं। संवाद
एसएसबी ने राज्यपाल का मनाया जन्मदिन, कटा केक
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन के मद्देनजर एसएसबी के अफसरों एवं जवानों ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर 39 वीं बटालियन एसएसबी की बीओपी सौनहा में उनका जन्मदिन मनाया। राज्यपाल ने जवानों के आग्रह पर केक काटा। इस दौरान राज्यपाल ने जवानों को अपने हाथ से एक-एक कर मिष्ठान वितरित किया। संवाद

चंदनचौकी में छात्राओं के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।

चंदन चौकी क्षेत्र में थारूओं के उत्पाद देखतीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।