फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The girls Durgawahini Training was Lucknow

दुर्गावाहिनी की बालिकाएं प्रशिक्षण को लखनऊ गईं

Sun, 24 May 2015 11:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 24 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
The girls Durgawahini Training was Lucknow
लखनऊ में होने वाले दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण शिविर में जिले से बालिकाएं रवाना हुईं। इन कार्यकर्ताओं का रवाना होने से पूर्व फूल मालाओं से स्वागत किया गया तथा राष्ट्र कार्य के लिए आगे आने की बधाई दी गई।
विज्ञापन

रवाना होने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल ने कहा कि समय आ गया है जब प्रत्येक हिंदू बालिका को दुर्गा का रूप धारण करना पड़ेगा। यहां परिषद के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि भारत में हमेशा से नारियों का सम्मान होता आया है। समय-समय पर सावित्री दुर्गा, लक्ष्मी और जीजाबाई आदि महान नारियों ने इस पवित्र भूमि पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। परिषद के जिलामंत्री बृजेश पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए शीतल शुक्ला, लक्ष्मी, रुचि, रूबी, सीमा कंचन और गौतम सहित दर्जनों दुर्गा वाहिनी सदस्य जय श्रीराम के नारे लगाते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुईं। बालिकाओं का नेतृत्व कर रही अर्चना शुक्ला ने कहा यह वर्ग 29 मई तक चलेगा। इसमें शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए तमाम प्रशिक्षण कराए जाएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष, चंद्रकिशोर अवस्थी, मोनू मिश्रा, अनुज तिवारी, आलोक मिश्रा, विवेक मिश्रा, रजनीश कुमार, नरेश चंद्र गुप्ता, अनूप चतुर्वेदी सहित लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed