फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The flames reached Kheri investigation

खीरी तक पहुंची जांच की आंच

Sun, 03 May 2015 06:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 03 May 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की जांच में बिजली अधिकारियों की आईडी से बिजली बिलों में हुए करोड़ों रुपये की घपले की जांच खीरी जिले तक पहुंच गई है। लखीमपुर और गोला डिवीजन में वर्ष 2012 से (तब से ऑनलाइन हुआ) रिवीजन के दौरान पांच हजार से कम किए गए बिजली बिलों की जांच को कहा गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि दोनों डिवीजनों में ऐसे करीब पांच हजार बिजली बिल हैं, जिनकी जांच की जानी है।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में रोज हो रहे नए खुलासों को देखते हुए पावर कारपोरेशन ने भी अधिशासी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं से अपनी आईडी की जांच कर एक महीने के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वांचल में निजी कंपनियों द्वारा बिजली बिलों में घपला किए जाने का मामला उजागर होने और एसटीएफ की जांच को देखते हुए पावर कारपोरेशन भी अपने स्तर पर जांच करा रहा है। जिस भी अधिकारी ने बिजली बिलों का रिवीजन किया है, जांच में उसकी तस्दीक हो जाएगी। अगर किसी बिल को फर्जी तरीके से रिवीजन किया गया है तो वह भी पकड़ में आ जाएगा। सूत्रों का कहना कि पिछले गोला डिवीजन के कई बिजली अधिकारियों की आईडी एक हफ्ते तक ब्लॉक कर दी गई थी। हालांकि पिछले दो दिनों से सिर्फ आनॅलाइन बिल जमा किया जा रहा है। बिजली बिलों के रिवीजन का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर और गोला भी संदेह के घेरे में
वैसे तो पूरे प्रदेश में बिजली बिलों की जांच को कहा गया है, लेकिन जिले के दोनों डिवीजन पहले से ही संदेह के घेरे में रहे हैं। कई बार बिजली बिलों में घपलेबाजी का मामला सामने आ चुका है, लेकिन कभी गहनता से जांच नहीं हुई। इस बार पावर कारपोरेशन के निर्देश पर शुरू की गई जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि खीरी जिले में एक-एक लाख या उससे ज्यादा के बिजली बिलों में काफी गड़बड़ियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सीतापुर सर्किल जेबी सिंह ने बताया कि एसटीएफ की जांच में बिजली बिलों में गड़बड़ी सामने आने के बाद पावर कारपोरेशन ने प्रदेश भर जांच कराने को कहा है। सभी अभियंताओं से (जिन्हें आईडी जारी है) ऑनपलाइन बिलों की एक माह में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इससे फर्जी आईडी का पता चल जाएगा। इसी क्रम में जो अधिकारी अपनी तैनाती के बाद स्थानांनतरित हो चुके हैं, उनकी आईडी बंद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed