{"_id":"ad8aac665094c573fe5c69f651903b9b","slug":"the-first-phase-of-the-campaign-ends-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का प्रचार थमा
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और बेहजम ब्लाक में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार की शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। चारों ब्लाकों के 423 मतदान केंद्रों के 1082 बूथों पर मतदान कराने के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इस चरण में प्रधान पद के 2754 और सदस्य पद के 4828 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
प्रशासन ने पहले चरण के मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है। डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिन कर्मचारियों की मतदान में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें समय से ब्लाक मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है। जिन्हें ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग बूथों पर रवाना किया जाएगा। मतदान के लिए चारों ब्लाकों में कुल 1245 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक मतदान केंद्र पर एक प्लस चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। डीडीओ ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारियों को ब्लाक मुख्यालयों से ड्यूटी स्थल के मुताबिक मतदाता सूची ले जाने को कहा गया है।
वाहनों की पेट्रोल पंप पर लगी कतार
शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए गुरुवार को वाहनों में डीजल भरवाया गया। इससे शहर से सटे पीलीभीत बस्ती हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहनों की करीब तीन किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इससे जाम की स्थिति बनी रही।