फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first phase of elections today

पंचायत चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान आज

Thu, 08 Oct 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 08 Oct 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
The first phase of elections today
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 6 लाख 60 हजार 669 मतदाता जिला पंचायत के कुल 342 और चार ब्लाकों के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2553 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय से रवाना होकर शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण में चार ब्लाकों मोहम्मदी, पसगवां, बेहजम और मितौली में  जिला पंचायत सदस्य पद की 20 सीटों के लिए तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना है। मतदान के लिए कुल 423 मतदान केंद्र और 1082 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मतदान शुक्रवार को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा।
प्रथम चरण में ब्लाकवार उम्मीदवार
ब्लाक..............जिला पंचायत.........क्षेत्र पंचायत
मोहम्मदी................89......................607              
पसगवां..................122.................... 881
बेहजम.....................61....................396
मितौली...................70.....................669
कुल...................... 342....................2553
पहले चरण में मतदाता और मतदान केंद्र
ब्लाक                            मतदाता           मतदान केंद्र            मतदेय स्थल  
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी.......163097............         116........................               280
पसगवां..........189916..............122.........................311
मितौली.........174836...............102.........................272
बेहजम..........132820................           83........................               219         
.........................................................................................
कुल............                   660669...............         423.........................1082
जिला पंचायत के लिए गुलाबी, क्षेत्र पंचायत के लिए नीला बैलेट
जिला पंचायत सदस्य का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतपत्र नीले रंग का होगा। प्रत्येक बूथ पर जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग पेटी रखी जाएंगी। जिला पंचायत के बैलेट बाक्स पर गुलाबी रंग का और क्षेत्र पंचायत के बैलेट बाक्स पर नीले रंग का कागज चिपकाया जाएगा।

पहले चरण में ये हैं महत्वपूर्ण उम्मीदवार
पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कई महत्वपूर्ण उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा सिंह, सपा नेता नवाब कल्बे हसन की बहू समर फातिमा, बसपा की सानिया बेगम, कांग्रेस के दीपक वाजपेयी की पत्नी अरुणिमा वाजपेयी और जसवंत सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed