फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first installment of 66 houses in the district Indira Apatron

जिले में 66 अपात्रों को इंदिरा आवासों की पहली किस्त

Tue, 23 Jun 2015 07:05 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 23 Jun 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
जिले में वर्ष 2014-15 में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट देकर 66 अपात्रों को इंदिरा आवास की पहली किस्त जारी करवा दी। इसका खुलासा परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह की जांच में हुआ है। पाया गया है कि जो लोग योजना के काबिल नहीं थे, उनका नाम सूची में डाल दिया और उनके पात्र होने की रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद परियोजना निदेशक ने दोषी 10 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की एक वेतनवृद्धि रोकने संबंधी निर्देश जिला पंचायती राज अधिकारी और 10 ग्राम विकास अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि रोकने संबंधी निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा निघासन ब्लाक के छेदुई पतिया गांव में मिला है। यहां एक-दो नहीं बल्कि 19 लोगों को अपात्र होने के बावजूद इंदिरा आवास के  पात्रों की सूची में शामिल किया गया और प्रथम किस्त भी जारी की गई। इसके बाद बांकेगंज के सेमरी में नौ लाभार्थी अपात्र मिले हैं। परियोजना निदेशक ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा कई ब्लाकों में किया गया है। जांच में इसका खुलासा होने के बाद अपात्रों को भेजी गई 23.10 लाख रुपये की पहली किस्त वापस ले ली गई है और दोषी ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों की एक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
विज्ञापन


यहां पर पंचायत अधिकारियों ने दी रिपोर्ट
मोहम्मदी के पाल कचनार में ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण मिश्रा, पलिया के मझगईं में बृजेंद्र यादव, निघासन के भेड़ौरी में आकाश अवस्थी, बिजुआ के दाउदपुर में मधुलता श्रीवास्तव, मितौली के रेवाना में पुत्तीलाल ने एक-एक, नकहा के सुंसरी में अहमद हसन ने सात, भीरा के बिजुआ में रामधनी यादव ने पांच, पलिया के लकदहन में कृष्ण कुमार गुप्ता ने दो, ईसानगर के भेड़हरिया में शिवकुमार ने तीन अपात्रों को इंदिरा आवास की पहली किस्त जारी करवा दी।
विज्ञापन


यहां ग्राम विकास अधिकारियों ने दी गलत रिपोर्ट
पसगवां के सोहक में ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद मिश्रा ने दो, काशीपुर में होरेश सिंह ने एक, बांकेगंज के तेंदुआ में खुशीराम ने एक, पुर्नभू ग्रंट में रामचंद्र वर्मा ने दो, निघासन के छेदुई पतिया में अनुज अवस्थी ने 19, बिजुआ के रूरा सुल्तानपुर में रमेश कुमार ने पांच, रमियाबेहड़ के मझरा पूरब में टीवी सिंह ने एक, बांकेगंज के समेरी में सर्वेश कुमार ने नौ, बांकेगंज के हजरतपुर में कमाल अहमद ने एक और फूलबेहड़ के श्रीनगर में ज्ञानप्रकाश ने दो अपात्रों की गलत रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed