फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The existence of Satoti pond in Gola is in danger

गोला में सतौती तालाब का अस्तित्व खतरे में

Fri, 29 Jan 2021 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The existence of Satoti pond in Gola is in danger
गोला गोकर्णनाथ। अवैध कब्जेदारों की वजह से नगर में स्थित सतौती तालाब का अस्तित्व खतरे में है। वहीं पुनर्भूग्रंट में सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से लोगों ने कंटीले तार काट दिए। अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई को लेकर तहसील प्रशासन सुस्त है।
विज्ञापन

नगर के मध्य बने सतौती तालाब का अस्तित्व मिटने के कगार पर है। तालाब के पश्चिमी हिस्से पर लोगों ने कब्जा करके कॉलेज और कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं तालाब के पूर्वी हिस्से पर एक भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर दी। अवैध कब्जे का मामला गरमाने के बाद कई दिन पैमाइश चलती रही। एसडीएम अखिलेश यादव और तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने सीमांकन कराकर खाई खुदवा दी थी। साथ ही नगर पालिका को इस भूखंड पर कब्जा लेने के साथ पिलर लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट में तहसील भवन के नाम साढ़े तीन एकड़ सरकारी जमीन है, जिस पर तहसील प्रशासन ने पक्का निर्माण कर 17 अवैध कब्जेदारों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया था। इस भूमि पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनवाने का निर्देश दिया था। इस निर्माण के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया गया था। पुनर्भूग्रंट में सरकारी जमीन पर लगाए गए कंटीले तार लोगों ने कई जगह से काट दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील की जमीन पर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनना है। नगर पालिका परिषद ने टीन शेड और नाद का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। सतौती के पूर्वी हिस्से पर सीमांकन कराने के साथ नगर पालिका को पिलर लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

- अखिलेश यादव एसडीएम गोला
बजट न होने के कारण अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का काम रुका है। फरवरी में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सतौती के पूर्वी हिस्से पर शीघ्र कार्य शुरू कराया जाएगा।
- प्रदीप नारायण दीक्षित, ईओ नगर पालिका परिषद गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed