{"_id":"617d9a7fc8d81f5c3e45ab48","slug":"the-eunuchs-of-palia-created-a-ruckus-after-getting-less-blessings-lakhimpur-news-bly464612785","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम बख्शीश मिलने पर पलिया के किन्नरों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम बख्शीश मिलने पर पलिया के किन्नरों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के पहुंचने पर सुलह समझौते से मामला सुलझा
टेलर को पीटा, दुकान में की तोड़फोड़, सिले-बिना सिले कपड़े नाले में फेंके
निघासन। पलिया से दिवाली की बख्शीश मांगने आए दो किन्नरों ने कम बख्शीश मिलने पर निघासन में जमकर हंगामा काटा। एक टेलर की दुकान में घुसकर टेलर की पिटाई कर दी। उसका काउंटर तोड़ डाला। दुकान में टंगे सिले और बिना सिले कपड़े नाले में फेंक दिए। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह सुलह समझौते से मामला सुलझा।
पलिया से दिवाली की बख्शीश मांगने दो किन्नर शनिवार को निघासन आए थे। पलिया रोड पर लालपुर गांव के अंसार टेलर की दुकान पर सोनी किन्नर अपने एक और साथी के साथ दिवाली की बख्शीश मांगने पहुंचा। अंसार ने उसको पचास रुपये बख्शीश दी। किन्नरों ने 1100 रुपये की मांग की। टेलर के असमर्थता जताने पर किन्नरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और उसकी दुकान में घुस गए। उन्होंने टेलर को पीटते हुए उसका काउंटर आदि तोड़ डाला। ग्राहकों के सिले हुए और सिलने को रखे कपड़े सामने नाले में फेंक दिए। करीब पौन घंटा उत्पात मचाते हुए किन्नरों ने दुकान का सारा सामान तहस-नहस कर दिया।
टेलर के फोन करने पर पहुंचे पुलिसकर्मी किन्नरों को किसी तरह कोतवाली ले गए। वहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, मंत्री बल्देव सिंह समेत मुन्ना खान, रफीक शाह, आफताब आलम, विनोद मौर्य, राजबहादुर आदि कई व्यापारी पहुंच गए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने जेपी यादव और इंस्पेक्टर क्राइम संजय यादव के सामने सुलहनामा लिखकर दे दिया। आपस में बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता हो गया।