फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The DM blockade of former MLA Arvind alert

पूर्व विधायक अरविंद ने दी डीएम के घेराव की चेतावनी

Mon, 19 Oct 2015 07:01 PM IST
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 19 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
The DM blockade of former MLA Arvind alert
शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के गांव हरदासपुर में सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनके परिवारीजनों की ओर से किए जा रहे क्रमिक अनशन में सोमवार को पूर्व विधायक अरविंद गिरि भी शामिल हुए। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए शासन से परिवारीजनों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की। पूर्व विधायक ने क्रमिक अनशन पर बैठे परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं। सीबीआई जांच और आर्थिक मदद दिलाने के लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ डीएम का घेराव करेंगे। पूर्व विधायक ने सीबीआई जांच और आर्थिक मदद दिलाने के लिए राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा है। वहीं राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने भी हरदासपुर पहुंचकर परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही गृहमंत्री से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन

हरदासपुर निवासी शहीद मनोज मिश्रा का परिवार तथा गांव के लोगों का क्रमिक अनशन छठे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे परिवार वालों से अब तक  कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा है। वहीं शासन और प्रशासन के उपेक्षा करने से भी लोगों में आक्रोश है। सोमवार को गोला के पूर्व विधायक अरविंद गिरी ने हरदासपुर पहुंचकर शहीद दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा से मुलाकात की और वह क्रमिक अनशन में भी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक ने परिवार को समर्थन दिया। अरविंद गिरी ने परिवार वालों से बात करने के बाद कहा कि हम उनके साथ हैं, अगर हमारी मांगे पूरी नही की जाती हैं तो हम लोग गांव से निकल कर जिला मुख्यालय पर आ कर आमरण अनशन पर बैठेंगे। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि शहीद दरोगा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ डीएम का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष कमल मिश्रा, विहिप के आचार्य संजय मिश्रा, परवेज आलम खां, राजवी शर्मा, मीनू खां, रसीद, कुनाल गिरी, महेश चौहान, प्रधान संजय अवस्थी, प्रभात आदि लोग अनशन में शामिल हुए। इससे पूर्व राज्यसभा संासद जुगल किशोर भी हरदासपुर गांव पहुंचे और क्रमिक अनशन में शामिल हुए। उन्होंने भी परिवारवालों से कहा कि वह गृहमंत्री से मिलकर शहीद दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन

--
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ज्ञापन भेजेगी
लखीमपुर खीरी। शहीद दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति 20 अक्तूबर को डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय महासचिव धर्मेद्र सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि दरोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर उनका आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इसके लिए जिले की जनता सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष करने के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed