{"_id":"6272d233ea959d241a54664c","slug":"the-disturbances-found-in-the-urban-health-center-provoked-the-vice-president-of-the-state-women-s-commission-lakhimpur-news-bly483644515","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन स्वास्थ्य केंद्र में मिलीं अव्यवस्थाएं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन स्वास्थ्य केंद्र में मिलीं अव्यवस्थाएं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भड़कीं
विज्ञापन
नगरीय स्वास्थ केंद्र पर रजिस्टर चेक करतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष।
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा कर दिए सुधार के निर्देश
लखीमपुर खीरी। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने बुधवार को मिशन इंद्रधनुष अभियान की प्रगति जानने के लिए शहर की दो अर्बन पीएचसी का निरीक्षण किया। अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं से लेकर दो साल से कम आयु के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जाता है। जच्चा-बच्चा की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी एवं सीएम योगी बेहद गंभीर हैं। इसके लिए निरंतर स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ आज जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को सुरक्षा मिलती है। साथ ही उन्होंने 12 से 14 साल तक के बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांच से 12 साल तक के बच्चों का भी जल्द ही वैक्सीनेशन शुरू होगा। सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर के साथ उन्होंने अर्बन पीएचसी नौरंगाबाद व निर्मलनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. बीसी पंत एवं कुलदीप आदिम मौजूद रहे।