फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The condition of health volunteers is worse than that of unskilled laborers

स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की दशा अकुशल मजदूरों से भी खराब

Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The condition of health volunteers is worse than that of unskilled laborers
बांकेगंज। पल्स पोलियो जैसे महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम जिम्मेदारी निभाने वाले स्वयंसेवकों की स्थिति मनरेगा मजदूरों से भी बदतर है। पांच दिनों तक लगातार चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के दौरान इन स्वयंसेवकों को जो दैनिक भत्ता दिया जाता है, वह अकुशल श्रमिकों से भी कम है।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी सरकार ने 204 रुपये तय कर रखी है और उन्हें प्रति जॉब कार्ड साल में 100 दिन रोजगार देने की गारंटी भी है। वहीं, पल्स पोलियो अभियान के दौरान सिर्फ पांच दिन काम करने वाले स्वयंसेवकों को 75 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। यह भुगतान पाने में भी महीनों लग जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम में काम करने वाले यह स्वयंसेवक सुबह से शाम तक कड़ी धूप में घर-घर, ईंट-भट्ठों, टेंपो स्टैंड पर जाकर लोगों को प्रेरित कर उनके नौनिहालों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करते हैं। स्वास्थ्य विभाग इनकी स्थिति को जानकर भी अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed