फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The complete polling guilty party , hanging sword

पूरी पोलिंग पार्टी दोषी, लटकी तलवार

Sat, 31 Oct 2015 06:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 31 Oct 2015 06:18 PM IST
विज्ञापन
The complete polling guilty party , hanging sword
द्वितीय चरण में बांकेगंज ब्लाक के पसियापुर में गलत ढंग से मतदान कराने के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पूरी पोलिंग पार्टी को दोषी माना है। अपर निर्वाचन आयुक्त जय प्रकाश सिंह ने इस संबंध में आरओ/डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर श्रीराम सरोज, एआरओ/ज्येष्ठ लेखा परीक्षक सुरेंद्र कुमार मिश्र, सेक्टर मजिस्ट्रेट/होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी लगुचा राकेश कुमार समेत पोलिंग पार्टी के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने और साथ ही आयोग को अवगत कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

पसियापुर में पोलिंग पार्टी की लापरवाही के कारण क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का निर्वाचन आखिर तक गलत मतपत्रों पर कराया जाता रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी किंजल सिंह की ओर से जोनल मजिस्ट्रेट को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि बांकेगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के बूथ संख्या 171 प्राथमिक विद्यालय पसियापुर-3 पर बीडीसी वार्ड संख्या 71 और 72 का निर्वाचन होना था। ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या नौ के मतदाताओं को बीडीसी के वार्ड संख्या 71 पर तथा वार्ड संख्या 12 के मतदाताओं को बीडीसी के वार्ड संख्या 72 के प्रत्याशियों के लिए मतदान करना था। संबंधित एआरओ ने दोनों वार्डों के प्रत्याशियों की सूची न देकर केवल एक ही वार्ड 72 के प्रत्याशियों की सूची पीठासीन अधिकारी को दी।
विज्ञापन

उक्त दोनों वार्डों पर नौ-नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, जबकि दोनों वार्डों के लिए अलग-अलग मतपत्रों के बंडल दिए गए थे। सूची न होने के कारण पीठासीन अधिकारी ने केवल वार्ड संख्या 71 के लिए निर्गत 411 मतपत्रों को ही दोनों वार्डों के लिए जारी कर दिया। 411 मतपत्र समाप्त होने के बाद मतदाताओं ने बताया कि यहां पर दो वार्ड हैं। जिसके बाद दोपहर एक बजे बीडीओ को मोबाइल पर इसकी सूचना दी गई। सूचना पर आरओ, एआरओ प्रभारी सहायक विकास अधिकारी को लेकर बूथ पर पहुंचे। वहां सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा वार्ड संख्या 80 के लिए निर्धारित छह प्रत्याशियों की सूची दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद मतपत्रों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा संशोधित भी कर दिया गया और बताया गया कि यहां क्षेत्र पंचायत का वार्ड संख्या 72 और 80 लगता है। जिसके बाद मतदान शुरू करा दिया गया। शाम चार बजे शिकायत मिलने पर दोबारा सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चेक किया तो पता चला कि वार्ड संख्या 71 की जगह वार्ड संख्या 80 के प्रत्याशियों की सूची दे दी गई। एक ही बूथ पर दो बार हुई गलतियों के कारण पसियापुर में पुनर्मतदान कराना पड़ा। अपर निर्वाचन आयुक्त ने इस गड़बड़ी के लिए आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम और मतदान अधिकारी द्वितीय को दोषी पाया है।  

इनके खिलाफ हुई निलंबन की संस्तुति
श्रीराम सरोज, आरओ/डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग, सुरेंद्र कुमार मिश्रा, एआरओ/ज्येष्ठ लेखा परीक्षक लखीमपुर,  राकेश कुमार, सेक्टर मजिस्टेट/होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी लगुचा, विद्या प्रकाश वर्मा, पीठासीन अधिकारी/प्रवक्ता बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया, श्रीष चंद्र मौर्य, प्रथम मतदान अधिकारी/कनिष्ठ सहायक अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर, निधि दीक्षित, मतदान अधिकारी द्वितीय/सहायक अध्यापक ब्लाक धौरहरा, गोवर्धन प्रसाद राना, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी बांकेगंज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed