{"_id":"577a98dd4f1c1b6e697fa724","slug":"the-complaint-was-settled-in-arjunpura-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनपुरवा में लगा कैंप कई शिकायतें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनपुरवा में लगा कैंप कई शिकायतें निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पालिका ने सोमवार को अर्जुनपुरवा मोहल्ले में कैंप लगाया। कैंप में विभिन्न मामलों की तीन दर्जन से अधिक शिकायर्तें आइं, जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं।
नगर पालिका ने नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को मोहल्ला अर्जुनपुरवा से की। पालिका कर्मचारियो ने सोमवार की सुबह सेठघाट पर कैंप लगाया। कैंप में मोहल्ले वालों की शिकायतें सुबह 8.30 बजे से दिन में11.30 बजे तक सुनी गईं। इसमें पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव, ईओ अवनींद्र कुमार और वार्ड मेंबर मोना तिवारी मौजूद रहे। इस कैंप में सबसे ज्यादा शिकायतें राशन कार्ड संबंधी आईं। साथ ही प्रकाश संबंधी आठ, निर्माण की तीन, सफाई और कर की आठ सहित कुछ अन्य पटलों की शिकायतें आईं। इसमें से प्रकाश की सभी, निर्माण की तीन, सफाई और कर की सभी शिकायतें मौके पर ही निस्तारित कर दी गईं। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य एवं सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, प्रदीप कुमार, अभय सक्सेना, देवाशीष मुखर्जी, अभय सक्सेना के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव के अनुसार कैंप में चार दर्जन से अधिक शिकायतें आई थीं, जिसमें से कुछ तुरंत निस्तारित कर दी गईं और जो रह गई हैं, उनका भी निस्तारण जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
ईओ अवनींद्र कुमार के अनुसार कैंप में आई शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कुछ शिकायतें ऐसी रह गईं है जिनको देखना पड़ेगा, इनका भी निस्तारण करवाकर इसकी सूचना दे दी जाएगी।