{"_id":"8a8623c64373cd54d150fa72ac858d0f","slug":"the-colorful-program-in-cooperation-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता सप्ताह में हुए रंगारंग कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता सप्ताह में हुए रंगारंग कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक की वार्षिक साधारण सभा हुई, जिसमें बैंक अध्यक्ष पपिल मनार ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में बैंक ने 830.92 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह लाभ पिछले साल की अपेक्षा 103.49 लाख रुपया अधिक है। इस मौके पर बैंक की समारिका का विमोचन वरिष्ठ सहकार गया प्रसाद सक्सेना ने किया। संचालन बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने किया। इस मौके पर बच्चों ने सहकारी सप्ताह के तहत कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के प्रथम वर्ग में विवेक ज्ञानस्थली एकेडमी को विजेता और हैपीडेज स्कूल को उप विजेता, द्वितीय वर्ग में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज को विजेता और हैपी डेज स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया। तृतीय वर्ग में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज को विजेता और चिल्ड्रेंस एकेडमी को उपविजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को बैंक की ओर से पुरस्कृत किया गया।