{"_id":"63557a7236d7227a267cb79c","slug":"the-bus-trampled-the-bike-riders-two-died-lakhimpur-news-bly5017213175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग।
शारदा नगर में पुलिस ने बस को चालक समेत कब्जे में लिया, रिपोर्ट दर्ज
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक कर रहा था फोन पर बात
निघासन। थाना क्षेत्र के ढखेरवा से लखीमपुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को लापरवाह बस चालक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है, जबकि बस को शारदा नगर में कब्जे में लिया गया है।
सदर कोतवाली के सलीमपुर कोन निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र कुंज बिहारी अपने साथी पिंकू (38) पुत्र हरी निवासी सलीमपुर कौन के साथ बाइक से ढखेरवा से लखीमपुर जा रहे थे। रास्ते में मल्लबेहड़ और ढखेरवा के बीच तेज रफ्तार बस ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस ड्राइवर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, घटना के बाद दोनों तरफ सड़क पर जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं, बस ड्राइवर बस सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों की काफी भीड़ लगी रही। राहगीरों ने बताया कि चालक फोन पर बात करते हुए तेज रफ्तार में बस चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, शारदानगर पुलिस ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया है, मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।