फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The boat belonged to the group of voters

नाव पर निकली मतदाताओं की टोली

Tue, 13 Oct 2015 10:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 13 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
The boat belonged to the group of voters
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में चौंका देने वाले दृश्य भी देखने को मिले। लोकतंत्र के इस पर्व में फूलबेहड़ ब्लाक की नई सृजित ग्राम पंचायत मानपुर करदहिया के मतदाताओं ने वोट डालने के लिए डेंगी नाव पर बैठकर न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली बल्कि उन्हें सात किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा। मानपुर के  मतदाताओं का कहना है कि सूची में गड़बड़ी के कारण उन्हें प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उनके मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मूल ग्राम पंचायत गूम को तीन भागों में बांट दिया गया था। नई सृजित ग्राम पंचायतों में मानपुर करदहिया और जंगल नंबर 11 शामिल है। पंचायत चुनाव में पहली बार मानपुर करदहिया ग्राम पंचायत के करीब 200 मतदाताओं का वोट शारदा नदी पार ग्राम पंचायत जंगल नंबर 11 से जोड़ दिया गया। मतदाता सूची बनने के समय ग्रामीणों ने इस बात का विरोध भी किया था, लेकिन बीएलओ से लेकर उनके अफसर तक ने किसी की बात नहीं सुनी थी। मंगलवार को मतदान के दिन जब वोट डालने की बारी आई तो शारदा नदी पार करने के लिए उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ा। करीब पांच सौ मीटर चौड़ी नदी पार करने के बाद ग्रामीण सात किलोमीटर दूर तक पैदल चले। तब जाकर कहीं इन मतदाताओं के  वोट पड़ सके।
विज्ञापन

--
जंगल नंबर 11 के मतदाताओं को मिली राहत
एक तरफ मानपुर करदहिया गांव के 200 मतदाताओं को वोट डालने के लिए दिक्कतें उठानी पड़ीं, वहीं जंगल नंबर 11 के मतदाताओं को कई सालों बाद वोट डालने के लिए शारदा नदी पार करने से राहत मिली है। दरअसल जब परिसीमन से पहले दोनों गांव गूम ग्राम पंचायत का हिस्सा थे, तब जंगल नंबर 11 के मतदाताओं को शारदा नदी पार कर मानपुर में वोट डालने के लिए आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed