फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bank farmer killed Created a furore in the house

बैंक में किसान की मौत  से घर में मचा कोहराम

Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर।
अमर उजाला ब्यूरो  ईसानगर। Updated Wed, 28 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The bank farmer killed Created a furore in the house
मौत - फोटो : अमर उजाला
परिवार का मुखिया था मेंहदी हसन
विज्ञापन

 बैंक की लाइन में लगे गांव सिसैया निवासी मेंहदी हसन की मौत की खबर जब गांव पहुंची तो उसके परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी सन्न रह गए। मृतक अपने परिवार का मुखिया था। 
गांव सिसैया निवासी मेंहदी हसन के पास 11 बीघा जमीन है। उसके सात पुत्रियां और पांच पुत्र हैं। मेंहदी हसन परिवार का मुखिया था। बुधवार को सिसैया स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में लाइन में गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना जब पुत्र नफीस ने घर पर दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग कई ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। पत्नी शव को देखकर गश खाकर गिर पड़ी। वहां मौजूद महिलाओं और लोगों ने बिलख रहे परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया। बसपा विधायक शमशेर बहादुर सिंह ने परिवार वालों को दिलासा दी और उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की। 
विज्ञापन


मैनेजर बोले, बैंक के अंदर नहीं हुई मौत
शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने बताया की बैंक में छह दिनों से कैश नहीं था। इससे वितरण नहीं किया जा सका था। बैंक को बुधवार को कैश उपलब्ध हुआ था।  मेंहदी हसन नें चार हजार रुपये का विड्राल दिया था, जिस पर उसे पैसा दे दिया गया और वह बैंक से बाहर चला गया। बैंक परिसर में उसकी मौत नहीं हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विधायक बोले, बैंक में ही हुई मेंहदी की मौत
धौरहरा। बसपा विधायक शमशेर बहादुर का कहना है कहा कि मेंहदी हसन की मौत बैंक में ही हुई है। बैंक में रुपये निकालने वाले लोगों ने उन्हें बताया कि मौत के बाद बैंक अधिकारियों ने विड्राल पर मृतक का अंगूठा लगवाया और उसके पुत्र को चार हजार रुपये दे दिए। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत डीएम से की है। विधायक ने प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed