फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The acquisition strategy of the movement against the bill

अधिग्रहण बिल के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

Mon, 04 May 2015 08:25 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 04 May 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
The acquisition strategy of the movement against the bill
त्रिकौलिया गांव में हुई कांग्रेस की बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय की गई। इसमें तय हुआ कि ब्लाक कार्यालय पर 12 मई को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक सचिन शाह के आवास पर हुई और इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने की। बैठक में कहा गया कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है। इसी के चलते भूमि अधिग्रहण कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने से लोग अपनी जमीनों से हक खो देंगे। कहा गया कि एक ओर कांग्रेस सरकार ने लोगों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक दिए वहीं दूसरी ओर भाजपा लोगों के अधिकार छीन रही है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रामचरन गौड़, कुलदीप सिंह, अमर गुप्ता, शेष प्रकाश शर्मा, बलराम गुप्ता, श्रवण शुक्ला, उदयवीर सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश जिंदल आदि ने संबोधित किया। इसमें तय हुआ कि 12 मई को ब्लाक पर भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और इसमें ब्लॉक पर इस बिल की प्रतियां फूंकी जाएंगी। बैठक में आरिफ खां, आबिद हसन कमर, प्रेमकुमार शाह, तौलेराम, लाखन, जसपाल शर्मा, सुरेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, रामदयाल यादव आदि भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed