{"_id":"a0a5d9f035067023fb743b4ecdf5e9df","slug":"thaph-rahagi-bigli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुरक्षण कार्य की वजह से कई घंटे ठप रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुरक्षण कार्य की वजह से कई घंटे ठप रहेगी बिजली
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 24 Jan 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
132केवीए सीतापुर-लखीमपुर बिजली लाइन पर रविवार को अनुरक्षण कार्य होने की वजह से एक दर्जन से अधिक बिजली उपकेंद्रों की सप्लाई 25 जनवरी को दिन में 11 बजे से शाम पांच बजे तक ठप रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अनुरक्षण कार्य की वजह से छाउछ उपकेंद्र से संचालित नई बस्ती, गढ़ी, ईदगाह, रेवाही, मितौली, बेहजम, कैमहरा, बसैगापुर, शारदानगर और ओयल उपकेंद्र की सप्लाई गुल रहेगी। इसके अलावा 132केवीए पलिया से संचालित निघासन, तिकुनियां तथा धौरहरा से संचालित धौरहरा और ढखेरवा उपकेंद्र की बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन