फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   TG-2 employees did not work, demanded action against SE

Lakhimpur Kheri News: टीजी-टू कर्मचारियों ने नहीं किया काम, एसई पर की कार्रवाई की मांग

Sun, 04 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
TG-2 employees did not work, demanded action against SE
सर्किल कार्यालय केसामने धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। साथी विद्युत कर्मी की मौत के अगले दिन रविवार को भी विद्युत कर्मचारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। टीजी-टू कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बड़ी संख्या में एकत्र होकर सर्किल कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इधर, कर्मचारियों को समझाने के लिए दोपहर बाद लखीमपुर मितौली डिविजन के अधिशासी अभियंता कर्मचारियों को समझाने पहुंचे लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। कर्मचारियों ने कहा, अधिकारी के खिलाफ करवाई नहीं होती तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि अधीक्षण अभियंता की प्रताड़ना से टीजी-2 कर्मचारी रामगोपाल की मौत हो गई है। आफिस बुलाकर काफी मानसिक तौर पर उत्पीडऩ किया गया, जिससे रामगोपाल की में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। कर्मचारियों ने मांग कि अधीक्षण अभियंता को पद से हटाया जाए, ताकि कर्मचारी प्रताड़ना से बच सकें। आवश्यक विद्युत आपूर्ति को छोड़कर कार्य अवधि सुबह 10 से शाम छह के बाद कोई भी मीटिंग, वीसी न लिया। सभी कर्मचारियों को विभागीय ड्यूटी चार्ट व कार्य की समय सीमा तय की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed